Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Akshaya Tritiya 2024 Shopping: अक्षय तृतीया पर नहीं खरीद सकते हैं सोना तो घर ले आएं ये चीजें
Akshaya Tritiya 2024 Shopping: हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष अक्षय तृतीया वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष अक्षय तृतीया का पावन पर्व 10 मई, शुक्रवार को मनाया जायेगा। इस दिन मांगलिक कार्य करने के साथ-साथ खरीदारी करना भी बहुत शुभ माना जाता है।
ज्यादातर लोग अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर सोना चांदी समेत प्रॉपर्टी वाहन जैसे अनेकों चीज़ों की खरीदारी करना शुभ मानते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर खरीदारी करने से जीवन में मां लक्ष्मी की विशेष की कृपा बरसती है और वित्तीय स्थिति मज़बूत होती है।
इस वर्ष अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर यदि आप सोना चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं तो पांच विशेष चीज की खरीदारी करके मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त की जा सकती है। जानते हैं कौन सी वे शुभ पांच चीज़ें -

2024 में अक्षय तृतीया या आखा तीज कब है?
अक्षय तृतीया का पावन पर्व प्रत्येक वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व 10 मई दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु नारायण की विधि विधान से पूजा अर्चना करने पर उपासक के घर में सुख, शांति, समृद्धि तथा संपत्ति की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही वे सौभाग्यवान भी बनते हैं।
अक्षय तृतीया 2024 शुभ मुहूर्त
इस साल वैशाख माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 10 मई दिन शुक्रवार को प्रातः काल 4 बजकर 17 मिनट से प्रारंभ होगी और इसके अगले दिन 11 मई प्रातः काल 02 बजकर 50 मिनट पर इसकी समाप्ति होगी। उदया तिथि की मुताबिक मुख्य रूप से अक्षय तृतीया का त्योहार 10 मई को मनाया जाएगा। इस पावन पर्व पर पूजा का शुभ मुहूर्त प्रातः काल 5:33 से दोपहर 12:18 तक रहेगा। इस दौरान श्रद्धालु गण पूजा अर्चना कर सकते हैं। इस अवधि पर पूजा अर्चना करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है तथा पापों से मुक्ति मिलती है। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर सोना खरीदने के लिए पूरा दिन शुभ रहेगा।
अक्षय तृतीया पर किन चीजों की खरीदारी करनी चाहिए?
1. मिट्टी का घड़ा - यह खरीदना आपके लिए शुभ साबित हो सकता है ऐसा करने से आर्थिक तंगी नहीं रहेगी।
2. ताम्बे का बर्तन - अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर तांबे का बर्तन खरीदना चाहिए। ऐसा करने से माता-पिता का आशीर्वाद सदैव बना रहता है।
3. पीतल का बर्तन - अक्षय तृतीया के मंगलमय दिन महंगी खरीदारी संभव ना हो तो पीतल के बर्तन खरीदे जा सकते हैं।
4. कौड़ी- अक्षय तृतीया पर कौड़ी खरीदना भी आपके जीवन के लिए बहुत ही फलदायक साबित हो सकता है, इन्हें खरीद कर मां लक्ष्मी को अर्पित करने से सुख, शांति, समृद्धि तथा संपत्ति की प्राप्ति होती है।
5. सरसों के फूल- अक्षय तृतीया पर आपके लिए सरसों के पीले फूल लाना बेहद ही शुभ साबित हो सकता है ऐसा करने से आपके जीवन में लक्ष्मी जी की कृपा से खुशियों की बहार आएगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications