Latest Updates
-
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल
Akshaya Tritiya 2025: आखा तीज पर क्या खरीदें और क्या नहीं? यहां देखें पूरी लिस्ट
Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया, जिसे आखा तीज भी कहा जाता है, हिंदू धर्म में एक अत्यंत शुभ पर्व माना जाता है। यह पर्व वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किए गए शुभ कार्यों का फल कभी समाप्त नहीं होता, इसलिए इसे अक्षय तृतीया कहा जाता है।
इस दिन माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। अक्षय तृतीया को नए कार्यों की शुरुआत, भूमि पूजन, विवाह, गृह प्रवेश और खरीदारी के लिए बेहद शुभ माना जाता है। खासकर इस दिन सोना खरीदना अत्यंत लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि इस दिन खरीदा गया सोना कभी क्षय नहीं होता और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं कि सोने के अलावा इस दिन क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं?

अक्षय तृतीया 2025 की तिथि
वैदिक पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया की तिथि 29 अप्रैल 2025 को शाम 5:31 बजे प्रारंभ होकर 30 अप्रैल दोपहर 2:12 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार यह पर्व 30 अप्रैल 2025 को मनाया जाएगा।
अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें?
सोना-चांदी: इस दिन सोना या चांदी खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में समृद्धि आती है और पूरे वर्ष धन लाभ के योग बनते हैं।
मिट्टी का घड़ा: अगर आप सोना-चांदी नहीं खरीद सकते, तो मिट्टी का घड़ा जरूर खरीदें। इससे घर में शीतलता बनी रहती है और आर्थिक सुख-समृद्धि आती है।
पीतल या तांबे के बर्तन: अक्षय तृतीया के दिन पीतल या तांबे के बर्तन खरीदना भी शुभ माना जाता है। आप मां लक्ष्मी की पीतल की मूर्ति भी घर ला सकते हैं, जिससे सुख-समृद्धि बनी रहती है।
कौड़ियां: माना जाता है कि कौड़ियां माता लक्ष्मी को प्रिय होती हैं। इस दिन 11 कौड़ियां खरीदकर लाल कपड़े में बांधें और मां लक्ष्मी को अर्पित करें। फिर इसे अपनी तिजोरी या जहां आप धन रखते हैं, वहां रखें।
पीली सरसों, पारद शिवलिंग और जौ: अक्षय तृतीया पर पीली सरसों और जौ खरीदना भी अत्यंत शुभ होता है। इससे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। पारद शिवलिंग घर लाने से भी सकारात्मक ऊर्जा और शुभ फल प्राप्त होता है।
अक्षय तृतीया पर क्या न खरीदें?
एल्युमिनियम, स्टील और प्लास्टिक की वस्तुएं: इस दिन इन धातुओं से बनी वस्तुएं खरीदने से बचना चाहिए, क्योंकि इन्हें अशुभ माना जाता है।
काले रंग के कपड़े: अक्षय तृतीया के दिन काले वस्त्र पहनने या खरीदने से बचें। यह रंग नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।
कांटेदार पौधे: इस दिन बबूल, कैक्टस जैसे कांटे वाले पौधों की खरीदारी या रोपण करना वर्जित है। इससे घर में कलह और अशांति का माहौल बनता है।
धन का लेन-देन: इस दिन पैसे उधार देने या लेने से भी बचना चाहिए, क्योंकि यह आपके धन में कमी का कारण बन सकता है।
इस प्रकार, अगर आप अक्षय तृतीया के दिन शुभ वस्तुएं खरीदते हैं और अपशकुन से जुड़ी चीजों से बचते हैं, तो यह दिन आपके लिए सुख, समृद्धि और सफलता लेकर आता है।



Click it and Unblock the Notifications