Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Akshaya Tritiya Ke Din Kya Na Kharide: अक्षय तृतीया पर इन 4 चीजों की खरीदारी के साथ चला आएगा दुर्भाग्य
Akshaya Tritiya Ke Din Kya Na Kharide: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया साल के सबसे पावन दिनों में से एक है। इस दिन की महिमा से जुड़ी कई मान्यताएं मिल जाएंगी। इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है जिसे विवाह, गृह प्रवेश, धार्मिक यात्राएँ आदि के लिए शुभ माना जाता है। पंचांग के अनुसार, वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है।
'अक्षय' का अर्थ है जिसका क्षय न हो। यही वजह है कि इस दिन किये गए पुण्य कर्मों का अक्षय फल प्राप्त होता है। अक्षय तृतीया के साथ कई तरह की परंपराएं जुड़ी हुई हैं जिनका पालन सदियों से होता आ रहा है। माता लक्ष्मी तथा कुबेर की विशेष पूजा रचना की जाती है। इस दिन सोना चांदी के साथ कुछ विशेष चीजों की खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है। हालांकि अक्षय तृतीया के दिन कुछ चीजों की खरीदारी की सख्त मनाही भी होती है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि अक्षय तृतीया के दिन कौन कौन से सामान बिल्कुल नहीं खरीदने चाहिए।
Akshaya Tritiya Ke Din Kya Nahi Kharidna Chahiye?

अक्षय तृतीया पर काले रंगे के कपड़े न खरीदें
अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर यदि आप कपड़ों की खरीदारी की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस दिन काले रंग के वस्त्र खरीदने से बचें। काला रंग नकरात्मकता से जुड़ा माना जाता है। कोशिश करें की आप आखा तीज के मौके पर काला कपड़ा न खरीदें।
इस दिन काला कपड़ा ही नहीं बल्कि काले रंग का कोई भी सामान ना खरीदें। अन्यथा आपको ग्रह दोष की समस्या से भी जूझना पड़ सकता है।
आखा तीज पर प्लास्टिक की चीजें न खरीदें
अक्षय तृतीया की शुभ व फलदायी तिथि पर आप प्लास्टिक का कोई भी सामान खरीदने से बचें। ऐसा माना जाता है कि इस दिन प्लास्टिक का सामान खरीदकर घर लाने से परिवार में आर्थिक तंगी आ जाती है। दरिद्रता के साथ साथ घर में कलह भी होने लगते हैं।
अक्षय तृतीया के दिन एल्युमिनियम के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए
अक्षय तृतीया की पुण्यदायिनी तिथि पर एल्युमिनियम का सामान खरीदना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता है। व्यक्ति को धन हानि के साथ अन्य मुसीबतों का भी सामना करना पड़ता है। भाग्य पक्ष भी कमजोर होता है।
अक्षय तृतीया के दिन नुकीली चीज न खरीदें
आखा तीज साल के सबसे शुभ दिन में से एक है जब पूरे दिन अबूझ मुहूर्त बना रहता है। इस दिन ऐसी चीजें खरीदने की गलती न करें जो आपके जीवन में नकारात्मकता को बढ़ावा दे। इस दिन किसी भी तरह की नुकीली चीज खरीदने की मनाही होती है। आप इस दिन चाकू, सुई, कील, कैंची आदि चीजों की खरीदारी न करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications