Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Vivah Muhurat on Akshaya Tritiya 2024: इस साल आखा तीज पर विवाह मुहूर्त है या नहीं?
Vivah Muhurat on Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया या आखा तीज के दिन अबूझ मुहूर्त रहता है। इसका अर्थ है कि इस दिन किसी भी तरह के शुभ कार्यों के लिए पंचांग देखने की जरूरत नहीं पड़ती है। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर विवाह, मुंडन, नामकरण, गृह प्रवेश, वाहन की खरीदारी जैसे शुभ कार्य बिना कोई भी पंचांग या मुहूर्त देखे किये जा सकते हैं।
लेकिन लगभग 23 वर्षों के पश्चात अक्षय तृतीया के दिन एक अजीब संयोग का निर्माण हो रहा है। अक्षय तृतीया के पावन पर्व के दिन शुभ विवाह एवं मांगलिक कार्यों के कारक गुरु तथा शुक्र अस्त होने के कारण इस पावन पर्व पर किसी प्रकार के शुभ मुहूर्त नहीं बन रहे हैं। हालांकि अक्षय तृतीया को महा मुहूर्त माने जाने के कारण कुछ शुभ संस्कार संपन्न हो सकते हैं। हर साल मई तथा जून के महीने में सबसे ज्यादा विवाह के शुभ मुहूर्त होते हैं लेकिन इस वर्ष मई और जून में विवाह के लिए कोई भी मुहूर्त नहीं है।

अक्षय तृतीया 2024 पर बन रहा है दुर्लभ संयोग (Rare Yog on Akshaya Tritiya 2024)
ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर गुरु ग्रह अस्त अवस्था में रहेंगे। इससे पूर्व सन 2000 में भी ऐसे संयोग का निर्माण हुआ था और तब भी विवाह के लिए किसी प्रकार का शुभ मुहूर्त नहीं था। इस वर्ष विक्रम संवत् 2081 में वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि से ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि तक गुरु ग्रह अस्त रहेगा। अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक गुरु तारा 7 मई से 31 मई तक अस्त अवस्था में रहने वाले हैं।
विवाह के लिए कौन से ग्रह कारक होते हैं? (Vivah Muhurat on Akshaya Tritiya 2024)
ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक शादी विवाह के लिए कुंडली मिलान तथा गुण दोष का मिलान बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इसके अलावा गुरु ग्रह तथा शुक्र ग्रह को विवाह का कारक माना गया है। अगर आकाश में गुरु तथा शुक्र ग्रह उदय स्थिति में हों तभी विवाह के शुभ मुहूर्त होते हैं। इसके साथ ही शुक्र तथा गुरु ग्रह यदि अस्त हों तो शादी-विवाह के लिए कोई भी मुहूर्त नहीं होता है।
अक्षय तृतीया के दिन बनता है अबूझ मुहूर्त
वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी 28 अप्रैल से लेकर आषाढ़ कृष्ण अमावस्या यानी 5 जुलाई तक शुक्र ग्रह अस्त रहेंगे। वहीं मध्य वैशाख माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी 7 मई से ज्येष्ठ कृष्ण अष्टमी यानी 31 मई तक गुरु तारा अस्त रहने वाला है। गुरु तथा शुक्र ग्रह अस्त होने के कारण इस दिन कोई भी शुभ कार्य या शुभ संस्कार नहीं किए जाएँगे। हालांकि वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया यानी अक्षय तृतीया को महा मुहूर्त अबूझ मुहूर्त कहा गया है। साल 2024 में अक्षय तृतीया 10 मई को है। इस दिन गुरु तथा शुक्र ग्रह अस्त होने के कारण किसी भी प्रकार से विवाह का शुभ मुहूर्त नहीं है। लेकिन अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त माने जाने के कारण विवाह किया जा सकते हैं।
अक्षय तृतीया 2024 शुभ मुहूर्त (Akshaya Tritiya 2024 Date and Time)
इस साल वैशाख माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 10 मई दिन शुक्रवार को प्रातः काल 4 बजकर 17 मिनट से प्रारंभ होगी और इसके अगले दिन 11 मई प्रातः काल 02 बजकर 50 मिनट पर इसकी समाप्ति होगी। उदया तिथि की मुताबिक मुख्य रूप से अक्षय तृतीया का त्योहार 10 मई को मनाया जाएगा। इस पावन पर्व पर पूजा का शुभ मुहूर्त प्रातः काल 5:33 से दोपहर 12:18 तक रहेगा। इस दौरान श्रद्धालु गण पूजा अर्चना कर सकते हैं। इस अवधि पर पूजा अर्चना करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है तथा पापों से मुक्ति मिलती है। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर सोना खरीदने के लिए पूरा दिन शुभ रहेगा।
अक्षय तृतीया के शुभ योग (Akshaya Tritiya 2024 Auspicious Yog)
अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर सुकर्मा योग बन रहा है। सुकर्मा योग अगले दिन यानी 11 मई की रात्रि 12 बजकर 08 मिनट से 10 बजकर 03 मिनट तक रहेगा। इस दिन रवि योग भी बन रहा है। इसके अलावा अक्षय तृतीया के पर्व पर 11:00 बजे से 12:45 तक अभिजीत मुहूर्त भी रहेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
