Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन नमक क्यों खरीदा जाता है?
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया का पावन पर्व वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष 2024 में अक्षय तृतीया 10 मई को होगी। ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक अक्षय तृतीया को स्वयं सिद्धि मुहूर्त भी कहा जाता है। इसका अर्थ यह है कि बिना किसी शुभ मुहूर्त को देखें अक्षय तृतीया के समय कार्य किया जा सकता है।
इस पावन पर्व पर परशुराम जयंती भी मनाई जाती है। अक्षय तृतीया को आखा तीज के नाम से जाना जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी की विशेष विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। ऐसा करने से साधक के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। अक्षय तृतीया कुछ भी वस्तु खरीदने के लिए बहुत खास होता है लेकिन अक्षय तृतीया के समय सोना चाँदी खरीदने को बहुत ही शुभ माना गया है।
इस पावन पर्व पर सोना खरीदने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। अक्षय तृतीया के दिन नमक खरीदने की भी परंपरा है। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि अक्षय तृतीया के दिन नमक क्यों खरीदा जाता है और इससे क्या होता है?

अक्षय तृतीया के दिन नमक क्यों खरीदा जाता है? (Akshaya Tritiya Par Namak Kyu Kharidte Hain?)
अक्षय तृतीया पर कई लोग नमक खरीदते हैं। अक्षय तृतीया से जुड़ी मान्यता है कि इस दिन दान करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। अक्षय तृतीया के पावन मौके पर नमक का दान करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती है। नमक का दान करने से पितरों का आशीर्वाद भी मिलता है। यही मुख्य वजह है जिस कारण अक्षय तृतीया के दिन नमक की खरीदारी की जाती है।
नमक का दान किसे करना चाहिए? (Namak Ka Daan Kise Dena Chahiye?)
ऐसा कहा जाता है कि ब्राह्मणों को ही हमेशा नमक दान में देना चाहिए। किसी दूसरे व्यक्ति को नमक का दान न दें। यदि ब्राह्मण न हो तो आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नमक दान में दे सकते हैं। नमक के दान से जीवन में चल रहा बुरा समय दूर हो जाता है।
नमक का दान किस दिन करना चाहिए? (Namak Ka Daan Kis Din Karna Chahiye?)
नमक का दान करने के लिए शुक्रवार का दिन सबसे उत्तम है। इस बात का ध्यान रखें की आप रात के समय नमक का दान न करें। रात के समय नमक का दान करना अशुभ माना जाता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
