Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Amalaki Ekadashi Upay: वैवाहिक जीवन की कलह या संतान प्राप्ति की इच्छा, आमलकी एकादशी के दिन मिलेगा सबका हल
Amalaki Ekadashi Remedies in Hindi: इस वर्ष 20 मार्च को आमलकी एकादशी है। आमलकी एकादशी को रंगभरी एकादशी भी कहा जाता है। वहीं कुछ स्थानों में आमलकी एकादशी को आंवला एकादशी या आम्ल ग्यारस के नाम से जाना जाता है। संपूर्ण एकादशियों में से आमलकी एकादशी को उच्चतम स्थान पर रखा गया है।
आमलकी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ-साथ आंवले के पेड़ की पूजा का भी विधान है। इतना ही नहीं, इस दिन कुछ ख़ास उपाय करने से भगवान विष्णु की शीघ्र कृपा पाई जा सकती है। यहां जरूर जानें आमलकी एकादशी के कुछ अचूक व सरल उपायों के बारे में।

मनोकामना पूर्ति के लिए उपाय
आमलकी एकादशी के दिन आंवले के पेड़ को घर में लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन आंवले के रस से भगवान विष्णु को स्नान कराने के साथ ही पूजा में उन्हें आंवला भोग अर्पित करें। इस दिन आंवले के पेड़ को जल चढ़ाएं, फिर कुमकुम-हल्दी का तिलक लगाते हुए अपनी मनोकामना मांगे, इसके बाद 21 परिक्रमा करें। ऐसा करने से आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी।
नौकरी-व्यापार में तरक्की के लिए उपाय
आमलकी एकादशी दिन आंवले के पेड़ को जल से सींचें, इसके बाद 108 बार पेड़ की परिक्रमा करें। इस दौरान 'ॐ धात्र्यै नमः' मंत्र का जाप करें। इस उपाय से नौकरी-व्यापार में तरक्की के रास्ते खुलते हैं, बिगड़े काम बनने लगते हैं और बुरा वक्त जल्द टल जाता है।
सुखद वैवाहिक जीवन के लिए उपाय
वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि के लिए आमलकी एकादशी व्रत का पालन जरूर करना चाहिए। इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की उपासना करें। पेड़ के नीचे बैठकर ही फलाहार ग्रहण करें।
संतान सुख की प्राप्ति के लिए उपाय
अगर आप संतान सुख पाना चाहते हैं तो इस दिन आपको 11 छोटे बच्चों को आंवले की कैंडी या आंवले का मुरब्बा खाने के लिये देना चाहिए। साथ ही इनका एक पैकेट मंदिर में भी दान करना चाहिए।
मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए उपाय
अगर आप मनचाहा वर या वधू पाना चाहते हैं तो इस दिन आपको विधि-पूर्वक भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए और उन्हें आंवले का फल अर्पित करना चाहिए।
शत्रु पर विजय प्राप्त करने के लिए उपाय
अगर ऑफिस में आपके विपरीत कोई स्थिति बन गई है तो इस दिन आपको आंवले के पेड़ में जल चढ़ाना चाहिए और आंवले की जड़ की थोड़ी-सी मिट्टी लेकर माथे पर तिलक लगाना चाहिए।
अगर आप अपने शत्रुओं पर विजय पाना चाहते है तो इस दिन किसी ब्राह्मण को पीले रंग के वस्त्र भेंट करें। इसके बाद चरण स्पर्श करके उनका आशीर्वाद लें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
