Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Amarnath Yatra 2023: हर हर महादेव की गूंज के साथ शुरू हुई यात्रा, लागत, रूट, दूरी से जुड़ी हर जानकारी पाए यहां
Amarnath Yatra First Batch: भक्तों के लिए अमरनाथ यात्रा को पूरा करना किसी ख़्वाब के सच होने जैसा है। भगवान शिव का हर भक्त जीवन में एक बार अमरनाथ यात्रा पर जाने का सपना देखता है लेकिन कुछ ही लोगों को ये सौभाग्य मिल पाता है।
अमरनाथ धाम जम्मू कश्मीर की खूबसूरत वादियों में स्थित है, जिसका इंतजार भक्त पूरे साल करते हैं। यह यात्रा बहुत रोमांचक मानी जाती है जिसमें धरती के जन्नत के नजारे दिखते हैं तो वहीं कठिनाईयों का भी सामना रहता है।

अमरनाथ की यात्रा हर साल जून-जुलाई के महीने में शुरू हो जाती है। साल 2023 की अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ आज जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर किया। गौरतलब है कि कि जम्मू बेस कैंप से पहले जत्थे के लिए कुल 3488 यात्री रवाना हुए। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को कुछ विशेष बातों का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। इस लेख के माध्यम से जानने की कोशिश करते हैं कि अमरनाथ यात्रा के लिए रूट क्या होगा, सुरक्षा के इंतजाम कैसे हैं, यह यात्रा कितने किलोमीटर होती है और इस धार्मिक यात्रा को पूरा करने के लिए आपको कितना खर्च आ सकता है।
अमरनाथ यात्रा 2023 कब से शुरू हो रही है?
भगवान अमरनाथ जी की यात्रा 1 जुलाई 2023 को शुरू होगी। इसके लिए यात्रियों का पहला जथा 30 जून को जम्मू बेस कैंप से रवाना हो गया है। इस धार्मिक यात्रा का समापन 31 अगस्त 2023 को होगा। इस साल श्री अमरनाथजी की यात्रा लगभग 62 दिनों की रहेगी।
अमरनाथ धाम की यात्रा कहां से शुरू होती है?
अमरनाथ यात्रा को पूरा करने के लिए भक्तों के पास दो रास्तों के विकल्प हैं, एक पहलगाम और दूसरा बलटाल। ये दोनों ही रास्ते मुख्य शहरों से जुड़े हुए हैं। मगर अधिकतर श्रद्धालु श्रीनगर से अपनी यात्रा की शुरुआत करना पसंद करते हैं। इसकी वजह है रेलवे सेतशन, बस स्टैंड और श्रीनगर एयरपोर्ट से जुड़ाव।
श्रीनगर से पहलगाम या बलताल कैसे पहुंचे?
श्रीनगर से पहलगाम कैसे पहुंचे: श्रीनगर और पहलगाम के बीच की दूरी 88 किलोमीटर है और यात्रा के लिए शेयरिंग कैब्स की सुविधा उपलब्ध है। इस यात्रा को पूरा करने में आपको लगभग 2 घंटे 18 मिनट का समय लग जाएगा।
श्रीनगर से बलताल कैसे पहुंचे: श्रीनगर से बलताल की दूरी 95.2 किमी है और यहां से सीधी टैक्सी मिलती है। इस दूरी को आप लगभग 3 घंटे 14 मिनट में पूरा कर सकते हैं।

पहलगाम से अमरनाथ गुफा की यात्रा
पहलगाम बेस कैंप से अमरनाथ गुफा की दूरी 47 किमी है। इस रूट के साथ आप ट्रैकिंग करते हुए गंतव्य तक पहुंच सकते हैं: पहलगाम - चंदनवारी - पिस्सु टॉप - शेषनाग - पंचतरणी - अमरनाथ गुफा। एकतरफा ट्रैक को पूरा करने में 3 से 5 दिन का समय लग सकता है। आप चाहें तो हेलीकॉप्टर सर्विस भी ले सकते हैं।
बालटाल से अमरनाथ गुफा की यात्रा
बालटाल बेस कैंप से अमरनाथ गुफा की दूरी 14 किलोमीटर है। इसके लिए ट्रेकिंग मार्ग है: बलताल - डोमेल - बरारी मार्ग - संगम - अमरनाथ गुफा। आप एपिडल इस दूरी को तय कर सकते हैं। यदि आप ट्रैकिंग करने के पक्ष में नहीं हैं तो हेलीकाप्टर सुविधा है और इसके आगे के मार्ग के लिए ट्रेक या पोनी / पालकी ले सकते हैं।
अमरनाथ यात्रा के लिए क्या चीजें लेकर जानी चाहिए?
इस यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को अपने आराम का ध्यान रखना चाहिए। ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े, ऊनी टोपी, मोज़े, दस्ताने जरूर रखें।
पहाड़ों पर चलने वाली तेज हवा से बचने की जैकेट रखें।
सुखी त्वचा से बचाव के लिए सनस्क्रीन, क्रीम और कीड़ों से बचने के लिए क्रीम रख सकते हैं।
स्टील की पानी की बोतल ताकि आप उसमें पीने के लिए हल्का गुनगुना पानी रख सकें।
एमरजेंसी स्थिति से बचने के लिए फर्स्ट ऐड किट रखें।
अच्छे बैटरी बैकअप के साथ टोर्च रखें।
स्वच्छ्ता को बनाये रखने के लिए अपने साथ हैंड सैनिटाइजर, साबुन या पेपर सोप, नैपकिन आदि रखें।
आप ऐसे जूते और जैकेट रखें जो पानी से आपको बचा सकें।
ट्रेकिंग करते हुए जायेंगे तो अपने साथ एक लाठी रखें।

अमरनाथ यात्रा के लिए जरूरी दस्तावेज
अमरनाथ यात्रा के लिए अपने साथ जरूरी दस्तावेज रखें। 28 जून 2023 तक डॉक्टर द्वारा जारी किया हुआ मेडिकल सर्टिफिकेट। इसके अलावा चार पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड या फिर सरकार द्वारा जारी कोई दूसरा पहचान पत्र।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
