Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए सारी डिटेल यहां
1 जुलाई 2023 से अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है जिसके लिए 17 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। केंद्र सरकार की ओर से पवित्र अमरनाथ यात्रा को लेकर भी शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
अमरनाथ यात्रा के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं। इस साल यात्रा 31 अगस्त तक चलेगी। जिसका पहला जत्था 30 जून को जम्मू से रवाना किया जाएगा। सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था को काफी मजबूत किया है।

अमरनाथ यात्रा के लिए 13 से 70 साल तक की उम्र के लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आप वेबसाइट http://jkasb.nic.in पर जा सकते हैं और ऑनलाइन ही अपना आवेदन भर सकते हैं। वहीं हेल्थ से जुड़ी किसी तरह की समस्या या बीमारी होने पर और प्रेग्नेंट महिलाओं को अमरनाथ यात्रा करने की अनुमति नहीं दी गई है।
इस तरह करें रजिस्ट्रेशन
अमरनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पंजाब नैशनल बैंक की 316 ब्रांच, यस बैंक की 37 ब्रांच, जम्मू-कश्मीर बैंक की 90 ब्रांच और SBI बैंक की 99 ब्रांच समेत देश भर की 542 बैंक शाखाओं में आप करवा सकते हैं। इन सभी बैंक शाखाओं की लिस्ट श्री अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड की वेबसाइट http://jkasb.nic.in पर मौजूद है। आप ज्यादा जानकारी के लिए यात्री टोल फ्री नंबर 18001807198 या 18001807199 पर कॉल भी कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन के लिए दस्तावेज
अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए मेडिकल और रजिस्ट्रेशन के लिए कई तरह के दस्तावेज अनिवार्य किए गए हैं जिनके बिना आप यात्रा नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा तीर्थयात्रियों को पासपोर्ट साइज फोटो, आइडी प्रूफ आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र की फोटोकॉपी लानी होगी। इतना ही नहीं यात्रा की तारीख और रास्ता भी बताना होगा।
अमरनाथ यात्रा के लिए कौन सा मार्ग सही?
अमरनाथ यात्रा में सरकार द्वारा सड़कों का निर्माण किया जा रहा है, जिस कारण कई यात्रा मार्गों में बदलाव किया गया है। इस मार्ग परिवर्तन के बाद अमरनाथ यात्रा के लिए दो रास्ते हैं। पहला रास्ता पहलगाम से शुरू होता है जो करीब 45 किलोमीटर लंबा है, जिससे यात्रा करने में 5 दिन का समय लग सकता है। वहीं दूसरा रास्ता बालटाल से शुरू होता है जहां से बाबा अमरनाथ की गुफा की दूरी करीब 15 किलोमीटर है लेकिन इसकी खड़ी चढ़ाई की वजह से इस मार्ग पर जाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
कितनी है रजिस्ट्रेशन फीस?
अमरनाथ यात्रा के लिए अगर आप ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन किसी बैंक शाखा से करवाते हैं तो प्रति व्यक्ति 120 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस लगेगा। वहीं अगर आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाते हैं तो 220 रूपये प्रति व्यक्ति फीस है। NRI तीर्थयात्री पीएनबी के माध्यम से प्रति व्यक्ति 1520 रुपये में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
