Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Amavasya 2024 List: इस साल कब कब पड़ेगी अमावस्या तिथि, तारीख के साथ नोट कर लें टाइमिंग
Amavasya Date in 2024 List: हिन्दू धर्म में अमावस्या का बहुत विशेष महत्व होता है। इस दिन पितरों/पूर्वजों की विशेष पूजा अर्चना की जाती है और पितरों का तर्पण भी किया जाता है। पूर्वजों को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का यह शुभ दिन होता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करना, पिंड दान, पितृ पूजा, दान और ब्राह्मण भोजन कराना पुण्यदायी माना जाता है।
हर माह में एक अमावस्या तिथि और एक पूर्णिमा तिथि आती है। अमावस्या के दिन चंद्रमा के दर्शन नहीं होते, इसलिए इस दिन कोई भी शुभ कार्य भी नहीं किये जाते। मौनी अमावस्या, सोमवती अमावस्या, हरियाली अमावस्या, सर्व पितृ अमावस्या कुछ महत्वपूर्ण हिन्दू धर्म की अमावस्या हैं।

धार्मिक मान्यता अनुसार अमावस्या के दिन भगवान शिव और चन्द्रमा को जल अर्पित करने से अच्छे फल की प्राप्ति होती है। इस साल 2024 में निम्नलिखित तारीखों पर अमावस्या पड़ रही है। नोट करें ये तारीखें -
अमावस्या तिथि 2024 की लिस्ट
पौष अमावस्या - 11 जनवरी 2024
(अमावस्या तिथि का आरम्भ 10 जनवरी को रात 8:10 बजे होगा और 11 जनवरी की शाम 05:26 बजे अंत होगा।)
माघ अमावस्या - 9 फरवरी 2024
(अमावस्या तिथि 9 फरवरी की सुबह 08:02 बजे शुरू होगी और तिथि का समापन उसी दिन शाम 04:28 बजे होगा।)
फाल्गुन अमावस्या - 10 मार्च 2024
(अमावस्या तिथि का आरम्भ 9 मार्च की शाम 06:17 बजे होगा और अगले दिन दोपहर 02:29 बजे अंत होगा।)
चैत्र अमावस्या - 8 अप्रैल 2024
(अमावस्या तिथि का आरम्भ 8 अप्रैल को 03:21 बजे होगा और 8 अप्रैल की ही रात 11:50 बजे अंत होगा।)
वैशाख अमावस्या - 7 मई 2024
(अमावस्या तिथि का आरम्भ 7 मई की सुबह 11:40 बजे होगा और 8 मई को सुबह 08:51 बजे अंत होगा।)
ज्येष्ठ अमावस्या - 6 जून 2024
(अमावस्या तिथि का आरम्भ 5 जून को शाम 07:54 बजे होगा और 6 जून की शाम 06:07 बजे तक अंत होगा।)
आषाढ़ अमावस्या - 5 जुलाई 2024
(अमावस्या तिथि का आरम्भ 5 जुलाई को सुबह 04:57 बजे होगा और समापन 6 जुलाई को सुबह 04:26 बजे होगा।)
सावन अमावस्या - 4 अगस्त 2024
(अमावस्या तिथि का आरम्भ 3 अगस्त को दोपहर 03:40 बजे होगा और समापन 4 अगस्त को शाम 04:42 बजे होगा।)
भाद्रपद अमावस्या - 2 सितंबर 2024
(अमावस्या तिथि का आरम्भ 2 सितम्बर को सुबह 5:21 बजे होगा और समापन 3 सितम्बर को सुबह 07:24 बजे होगा।)
अश्विन अमावस्या - 2 अक्टूबर 2024
(अमावस्या तिथि का आरम्भ 31 अक्टूबर को 03:52 बजे होगा और समापन 3 अक्टूबर को प्रातः 12:18 बजे होगा।)
कार्तिक अमावस्या - 1 नवंबर 2024
(अमावस्या तिथि का आरम्भ 30 नवंबर को सुबह 10:29 बजे होगा और समापन 1 नवंबर की शाम को 06:16 बजे होगा।)
मार्गशीर्ष अमावस्या - 1 दिसंबर 2024
(अमावस्या तिथि का आरम्भ 30 नवंबर को सुबह 10:29 बजे होगा और समापन 1 दिसम्बर को सुबह 11:50 बजे होगा।)
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
