Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Apara Ekadashi Upay: संकट दूर करना है तो कीजिये ज्येष्ठ माह की पहली एकादशी पर ये उपाय
एकादशी भगवान् विष्णु को बहुत प्रिय है। इस दिन विष्णु ज्यादा प्रसन्न रहते हैं और भक्तो के लिए उदार भी रहते हैं। एकादशियों में सबसे अलग और बेहद शक्तिशाली एकादशी मानते हैं अपरा एकादशी को।
ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अपरा एकादशी कहते हैं और इस दिन भगवान् विष्णु की पूजा करने से संकट दूर होते हैं और सुख समृद्धि बढ़ती है। आइये आपको बताते हैं कि इस दिन कुछ ख़ास उपाय करने से विष्णु और भी ज्यादा कैसे प्रसन्न होंगे और आपके संकट कैसे दूर हो सकते हैं।

अपरा एकादशी 2023 कब है?
ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत: 15 मई 2023 को प्रात: 02 बजकर 46 मिनट पर
एकादशी तिथि का समापन: 16 मई 2023 को प्रात: 01 बजकर 03 मिनट पर।
15 मई, सोमवार को उदया तिथि मानते हुए इसी दिन अपरा एकादशी का व्रत रखा जाएगा।
अपरा एकादशी पर सुख समृद्धि हेतु करें ये उपाय
अगर आप आर्थिक परेशानी से गुजर रहे हैं तो इस दिन एक आसान उपाय करें। ऐसा माना जाता है कि पीपल में देवताओं का वास होता है इसलिए पीपल के पेड़ को जल दें और नमन करें। फिर पेड़ के नीचे घी का दीपक जलायें और अपने लिए विष्णु से प्रार्थना करें। ऐसा करने से संकट दूर होंगे और विष्णु की कृपा बरसेगी।
अगर आप आर्थिक सहित अन्य परेशानियों से भी जूझ रहे हैं तो फिर एकादशी के दिन घर के पवित्र हिस्से में घी का दीपक जरूर जलाएं।

अपरा एकादशी के दिन घर में पूजा स्थल के पास आसन लगाकर बैठ जाएं और इस मंत्र का जाप करें - ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः!
इस मंत्र के जाप से भगवान् विष्णु बहुत प्रसन्न होते हैं। एक बात ध्यान देने की है कि लक्ष्मी भगवान् की अनुसरण करती हैं। इसलिए अगर भगवान् विष्णु प्रसन्न हुए तो ये मान लीजिये की माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होंगी और आप पर दोनों की कृपा बरसेगी।
एक और ख़ास बात का ध्यान रखें कि इस बार अपरा एकादशी का व्रत सोमवार के दिन पड़ रहा है। सोमवार का दिन शिव का होता है इसलिए अगर विष्णु की पूजा के साथ साथ शिव की पूजा भी की जाए तो और भी शुभ होगा। देवाधिदेव महादेव की कृपा बरसी तो फिर कष्टों को दूर होने में समय नहीं लगेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
