Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
Apara Ekadashi Ke Upay: अचला एकादशी के दिन इन अचूक उपायों से पाएं लक्ष्मी-नारायण की कृपा
Apara Ekadashi Ke Upay: ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अचला एकादशी या अपरा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना करने से कष्टों से मुक्ति के साथ-साथ, अपार धन संपदा का लाभ प्राप्त होता है।
एकादशी का पर्व हिन्दू धर्म में बहुत महत्व रखता है। पंचांग के अनुसार हर माह में दो बार एकादशी मनाई जाती है। ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष एकादशी के अवसर पर अपरा एकादशी मनाई जाती है। इस दिन सच्ची श्रद्धा से पूजा अर्चना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस वर्ष 2 जून को अपरा एकादशी का पर्व मनाया जाएगा। इस लेख के माध्यम से जानते हैं अपरा एकादशी के दिन किये जाने वाले कुछ अचूक उपायों के बारे में।

अपरा एकादशी के उपाय
1. अचला एकादशी के दिन केले के पेड़ को जल चढ़ाकर फिर हल्दी का तिलक लगाएँ और गुड़, चना चढ़ाकर पूजा करें। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें।
2. अपरा एकादशी के दिन दक्षिणावर्ती शंख में गाय का दूध व हल्दी / केसर डालकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें और उन्हें पीले वस्त्र अर्पित करें। फिर उन्हें पंचामृत और पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं। सच्चे मन से पूजा करके प्रभु से अपना साथ बनाए रखने की प्रार्थना करें, आपका बुरा समय खत्म होने लगेगा।
3. इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएँ और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। ऐसा करने पर पितर प्रसन्न होते हैं और गंभीर बीमारियों से मुक्ति मिलती है।
4. इस दिन भगवान विष्णु को तुलसी जी की माला अर्पित करें और साथ ही शाम के समय तुलसी में दीपक जलाएँ। इस दिन भूलकर भी तुलसी तोड़े नहीं, न ही उसमें जल चढ़ाएं, मान्यता है कि माता तुलसी भी एकादशी का निर्जला व्रत करती हैं। ऐसा करने से माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
5. इस दिन भगवान विष्णु को दो साबुत हल्दी अर्पित करें और 'ॐ केशवाय नमः' मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। नौकरी और व्यापार में उन्नति के लिए यह अचूक उपाय है।
6. अगर आप धन संकट से जूझ रहे हैं तो एकादशी के दिन शाम के समय घर के दक्षिण-पूर्व यानि साउथ-ईस्ट कोने में घी का दीपक जरूर जलाएं, वास्तु अनुसार यह माँ लक्ष्मी का स्थान है। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में कभी धन की कमी नहीं होती है।
7. इस दिन किसी जरूरतमंद को वस्त्र, अनाज, मिठाई आदि का दान करें।
8. भारी कर्ज़ के बोझ से मुक्ति पाने के लिए पीपल के वृक्ष पर मीठा जल चढ़ाएं और शाम के समय पीपल के नीचे घी दीपक जलाएं। अगर संभव हो तो ऐसा हर एकादशी पर करें, जल्द ही आप पर श्रीहरि की कृपा होने लगेगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
