Latest Updates
-
क्या आपको भी लगती है बहुत ज्यादा गर्मी? जानिए इसका कारण और राहत पाने के उपाय -
भारत के इस शहर को क्यों कहते हैं 'लीची कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड'? जानें दिलचस्प जवाब और गौरवशाली इतिहास -
गर्मी में उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी, डायरिया से बचने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
International Tea Day 2026: ये है दुनिया की सबसे महंगी चाय, एक किलो की कीमत 9 करोड़ रुपए, जानें क्या है खासियत -
International Tea Day 2026 Shayari: चाय है सुकून...अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस पर टी लवर्स को भेजें ये मजेदार शायरी -
Summer Health Tips For Kids: चिलचिलाती धूप और लू से बच्चों को बचाना है तो डाइड में शामिल करें ये 7 चीजें -
Rajasthani Festive Dal Baati Churma Recipe: घर पर बनाएं पारंपरिक राजस्थानी स्वाद -
Green Tea Vs Black Coffee: ग्रीन टी या ब्लैक टी, वजन घटाने के लिए क्या है ज्यादा बेहतर? जानें एक्सपर्ट से -
गर्मी में क्यों बढ़ जाती है पाइल्स की तकलीफ? ये हैं बवासीर को कंट्रोल करने के अचूक उपाय -
International Tea Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस? जानें इस खास दिन का इतिहास और महत्व
April 2026: हनुमान जयंती से लेकर अक्षय तृतीया तक, देखें अप्रैल महीने के व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
April 2026 Vrat Tyohar List: अप्रैल का महीना धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से बेहद खास और शुभ माना जा रहा है। अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से अप्रैल साल का चौथा महीना होता है। वहीं, हिंदू कैलेंडर के अनुसार, अप्रैल के महीने में चैत्र मास का समापन और वैशाख मास की शुरुआत होगी। वैशाख महीना भगवान हनुमान, भगवान राम, माता सीता और देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, अप्रैल के महीने में कई बड़े पर्व, त्योहार और व्रत पड़ेंगे। इस महीने हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया, सीता नवमी, प्रदोष व्रत और कालाष्टमी आदि व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। तो आइए, देखते हैं अप्रैल के महीने में आने वाले सभी व्रत-त्योहारों की तिथियां -

अप्रैल 2026 के व्रत-त्योहार की लिस्ट
2 अप्रैल 2026, गुरुवार: हनुमान जयंती और चैत्र पूर्णिमा व्रत
3 अप्रैल 2026, शुक्रवार: वैशाख माह का आरंभ
5 अप्रैल 2026, रविवार: विकट संकष्टी चतुर्थी
9 अप्रैल 2026, गुरुवार: मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
10 अप्रैल 2026, शुक्रवार: कालाष्टमी
13 अप्रैल 2026, सोमवार: वरुथिनी एकादशी और वल्लभाचार्य जयंती
14 अप्रैल 2026, मंगलवार: मेष संक्रांति, कृष्ण वामन द्वादशी, वैसाखी और सोलर नववर्ष
15 अप्रैल 2026, बुधवार: कुब्जिका जयंती, विषु कानी, मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत (बुध)
17 अप्रैल 2026, शुक्रवार: वैशाख अमावस्या
18 अप्रैल 2026, शनिवार: पराशर ऋषि जयंती और चंद्र दर्शन
19 अप्रैल 2026, रविवार: अक्षय तृतीया, मासिक कार्तिगाई, परशुराम जयंती और त्रेता युग दिवस
20 अप्रैल 2026, सोमवार: मातङ्गी जयन्ती, रोहिणी व्रत और संकर्षण चतुर्थी
21 अप्रैल 2026, मंगलवार: शंकराचार्य जयंती और सूरदास जयंती
22 अप्रैल 2026, बुधवार: रामानुज जयंती और स्कंद षष्ठी
23 अप्रैल 2026, गुरुवार: गंगा सप्तमी
24 अप्रैल 2026, शुक्रवार: बगलामुखी जयंती और मासिक दुर्गाष्टमी
25 अप्रैल 2026, शनिवार: सीता नवमी
27 अप्रैल 2026, सोमवार: मोहिनी एकादशी, सिद्धिलक्ष्मी जयंती और त्रिशूर पूरम
28 अप्रैल 2026, मंगलवार: प्रदोष व्रत (भौम) और परशुराम द्वादशी
30 अप्रैल 2026, गुरुवार: नरसिंह जयन्ती और छिन्नमस्ता जयन्ती



Click it and Unblock the Notifications