Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
Ashadha 2024 Festivals: जगन्नाथ रथ यात्रा, गुप्त नवरात्र, देखें आषाढ़ माह में आएंगे और कौन से त्योहार
Ashadha Maas 2024 Festivals: सनातन धर्म में आषाढ़ महीने का बहुत ही अधिक महत्व होता है। आषाढ़ के पवित्र माह में भगवान विष्णु नारायण की विधि विधान से पूजा अर्चना करने को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है।
वैदिक पंचांग के मुताबिक हर माह का अपना अलग ही महत्व होता है। बहुत ही जल्द आषाढ़ के पवित्र महीने की शुरुआत होने वाली है। आषाढ़ के पवित्र माह में कई व्रत तथा कई त्योहार मनाए जाते हैं। आषाढ़ के महीने को ज्योतिषी तथा धार्मिक रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण माना गया है।

इस महीने में भगवान विष्णु की विधिवत पूजा अर्चना करने का विधान है। इसके साथ ही माँ दुर्गा की गुप्त नवरात्रि व्रत का भी पालन किया जाता है। तो चलिए जानते हैं कब से प्रारंभ हो रहा है आषाढ़ माह 2024 और इसमें कौन कौन से व्रत और पर्व आने वाले हैं।
आषाढ़ माह 2024 कब से शुरू हो रहा है? (Ashadha Month 2024)
वैदिक पंचांग के मुताबिक आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 22 जून प्रातः काल 6:37 से प्रारंभ हो रही है और इसके अगले दिन यानी 23 जून दिन रविवार को प्रातः काल 5:15 पर इसकी समाप्ति होगी। उदया तिथि के मुताबिक आषाढ़ महीने की शुरुआत 23 जून दिन रविवार 2024 को होगी। इस शुभ अवसर पर सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग का निर्माण भी हो रहा है।
आषाढ़ माह 2024 व्रत त्योहार की लिस्ट (Ashadha Maas 2024 Festivals)
* 23 जून 2024 दिन रविवार - आषाढ़ माह प्रारंभ
* 25 जून 2024 दिन मंगलवार - कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी व्रत
* 28 जून 2024 दिन शुक्रवार - कालाष्टमी व्रत
* 02 जुलाई 2024 दिन मंगलवार - योगिनी एकादशी व्रत
* 03 जुलाई 2024 दिन बुधवार - प्रदोष व्रत
* 04 जुलाई 2024 दिन गुरुवार - मासिक शिवरात्रि व्रत
* 05 जुलाई 2024 दिन शुक्रवार - आषाढ़ अमावस्या व्रत, आषाढ़ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ
* 07 जुलाई 2024 दिन रविवार - जगन्नाथ रथ यात्रा
* 09 जुलाई 2024 दिन मंगलवार - विनायक चतुर्थी व्रत
* 11 जुलाई 2024 दिन गुरुवार - स्कंद षष्ठी व्रत
* 14 जुलाई 2024 दिन रविवार - मासिक दुर्गाष्टमी, कर्क संक्रांति
* 17 जुलाई 2024 दिन बुधवार - देवशयनी एकादशी, गौरी व्रत प्रारंभ
* 18 जुलाई 2024 दिन शुक्रवार - प्रदोष व्रत
* 21 जुलाई 2024 दिन रविवार - गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा व्रत
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
