Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है
बिना पैसे दिए कभी इस्तेमाल न करें ये चीजें, रुक जाती है घर की तरक्की और बढ़ता है कर्ज
कई बार पड़ोसी या हमारे दोस्त हमें कुछ चीज़े ऐसे ही इस्तेमाल के लिए दे देते हैं। इसके लिए वे कोई पैसा भी नहीं लेते। लेकिन कई दफा ऐसे दान में वस्तुएं लेना आपके लिए हानिकारक हो सकता है।
कुछ चीज़ों को दान में लेने से घर की आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है। इससे बुरा समय शुरू हो जाता है जो अंततः घर की स्थिति को खराब कर देता है।

दरअसल इन चीज़ों को दान के रूप में स्वीकार करने से घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है। जानते हैं कौन सी वे वस्तुएं जो कभी भी बिना पैसों के दान में नहीं लेनी चाहिए -
नमक
घर में नमक खत्म होने पर हम पड़ोसियों से थोड़ा नमक ले आते हैं। लेकिन इस कारण से व्यक्ति कर्ज़े में डूबने लगता है। नमक का संबंध शनि देव से माना जाता है, और इसका दान लेना शनि को नाराज़ करता है।
दही
थोडा सा दही किसी दूसरे के घर से लेना हमें आम लग सकता है। कई बार थोड़ा जामन लाकर हम अपने घर में दही जमा देते हैं। ऐसा करना घर की आर्थिक स्थिति को खराब कर देता है। घर के खर्चे बढ़ने लगते हैं और घर में अशांति होती है।
काला तिल
काले तिल का संबंध शनि के साथ साथ राहु केतु से भी होता है। तिल को दान में लेने से इसका प्रतिकूल प्रभाव व्यक्ति के जीवन में पड़ने लगता है।
सुई
बिना पैसे दिए सुई घर लाने से नकारात्मकता को न्यौता देना होता है। इससे घर में लड़ाई झगडे होने लगते हैं और आपसी मतभेद पैदा होने लगता है।
रुमाल
कई लोग अपने करीबियों को रुमाल गिफ्ट कर देते हैं। रुमाल सीधे बिना पैसों के लेने से तकरार और मतभेद बढ़ जाता है और रिश्तेदारों से लड़ाइयाँ बढ़ने लगती है।
माचिस
माचिस अग्नि का संकेत होती है। ज़रूरत पड़ने पर अक्सर माचिस हमारे पास नहीं होती। किसी दूसरे से लेकर उपयोग करने के बाद हम उसे अपने पास ही रख लेते है। ऐसा करने से घर की शांति भंग होती है और व्यर्थ की परेशानियां सामने आती है।
तेल
वास्तु के अनुसार तेल लेने से शनि देव अप्रसन्न हो जाते हैं। इससे आर्थिक हानि के साथ साथ दूसरी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
पूजा सामग्री
बिना पैसों की या दान में दी गई पूजा सामग्रियों से पूजा करना ईश्वर को स्वीकार्य नहीं होता और पूजा का सम्पूर्ण फल नहीं मिलता है। इससे गृह कलेश भी बढ़ जाते हैं।
लोहे का सामान
लोहे का सम्बन्ध शनि देव से होता है। लोहे का कोई भी सामान दान में लेने से शनि का प्रकोप बढ़ता है। इससे घर की शान्ति भी भंग होने लगती है। खासतौर पर शनिवार के दिन लोहे का कोई भी सामान बिना पैसों के ना लें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











