Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
Astrological Tips for Matka: घर में मटका रख रहे हैं तो न करें ये भूल, वरना हमेशा के लिए रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी
Astrological Tips for Matka: मई-जून में गर्मी बहुत तेज हो जाती है। इस महीने में सूर्य बहुत ताकतवर हो जाता है। इस भीषण गर्मी से बचाव हेतु लोग अपने घरों में ठंडे पानी के लिए घड़ा तथा सुराही का उपयोग करते हैं। शास्त्रों के मुताबिक मिट्टी का बर्तन बहुत ही पवित्र होता है। इसका पानी न केवल लोगों को ठंडक पहुंचाता है बल्कि यह व्यक्ति की किस्मत से भी सीधा संबंध रखता है।
ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक अगर आपके घर में मिट्टी के बर्तन जैसे मटके, सुराही या अन्य चीज है तो वहाँ माता लक्ष्मी का वास होता है। लेकिन उसके लिए जरूरी है कि उनका सही रूप से उपयोग करना तथा कुछ विशेष नियमों का पालन करना। अगर आप भी अपने घर के लिए मिट्टी का बर्तन लेने वाले हैं या घर में रखे हैं तो इन बातों का विशेष ध्यान रखें जिससे आपको किसी भी प्रकार से आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े।
मिट्टी के घड़े का उपयोग करने का नियम

पहला घूंट कन्या को पिलाएं
वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर आप बाज़ार से मिट्टी के बर्तन, सुराही या घड़े लेकर आए हैं तो उसमें पानी डालकर रख दें। करीबन 5 घंटे के पश्चात उस घड़े के पानी को अपने घर के पौधे या तुलसी में डाल दें। इसके पश्चात अब साफ पानी भरे और सर्वप्रथम किसी कन्या को पिलाएं। ऐसा माना जाता है कि इससे धन-धान्य का अपार भंडार होता है और विशेष रूप से बरकत आती है।
सही दिशा का रखें ख्याल
घर में मिट्टी के बर्तन रखने के लिए उत्तर या उत्तर पूर्व की दिशा सुनिश्चित करें। इस दिशा में जल के देवता वरुण देव तथा अन्य देवी देवताओं का निवास होता है। कहा जाता है कि पानी के घड़े को इस दिशा में रखने से माँ लक्ष्मी अत्यधिक प्रसन्न होती है और अपनी कृपा बनाए रखती है जिससे किसी भी प्रकार के आर्थिक संकट का सामना करना नहीं पड़ता। इससे तरक्की के द्वार खुलते हैं धन की किसी भी प्रकार की कमी महसूस नहीं होती है।
ग्रहों को शुभता
माना जाता है कि मिट्टी के घड़े में पानी भर कर रखने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है। इसके लिए एक पीपल वृक्ष के नीचे मिट्टी के कुल्हड़ में पानी भर कर रख दें। इससे शनि दोष शांत हो जाता है।
नौकरी में तरक्की
शास्त्रों के मुताबिक प्रतिदिन शाम के समय घड़े के समक्ष दीपक जलाने से करियर तथा आर्थिक स्थिति में बहुत ही सुखद परिणाम प्राप्त होते हैं। मानसिक तनाव तथा क्लेश का सामना नहीं करना पड़ता। और ऐसा करने से व्यक्ति अपना लक्ष्य बहुत ही शांत एवं सरल तरीके से प्राप्त करते हैं। साथ ही ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है तथा सुख, शांति एवं समृद्धि आती है।
न करें यह गलती
अगर आप मिट्टी के नए घड़े अपने घर में लेकर आए हैं तो उसको साफ करने के पश्चात एक बार पानी भर कर रखें फिर उसको कभी खाली न होने दें। घड़े में हमेशा पानी भरा रहना चाहिए। ज्यादातर रात के समय में घड़े को बिल्कुल खाली न छोड़ें इससे दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति पर भी बुरा असर पड़ सकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications