Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट
August 2026 Festival List: अगस्त 2026 का महीना धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है. इस महीने में कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे। अगस्त की शुरुआत सावन के पहले सोमवार से होगी। वहीं, इसी माह में सावन शिवरात्रि का व्रत भी रखा जाएगा। अगस्त के महीने में हरियाली तीज, नाग पंचमी, रक्षाबंधन से लेकर गणेश चतुर्थी और कजरी तीज तक कई बड़े व्रत-त्यौहार मनाए जाएंगे। इसके साथ ही, इस दौरान कामिका और पवित्रा एकादशी का व्रत भी किया जाएगा। तो आइए, जानते हैं अगस्त महीने में आने वाले सभी प्रमुख व्रत-त्यौहार की तिथियों की लिस्ट -

अगस्त 2026 के व्रत-त्योहार
3 अगस्त 2026, सोमवार- सावन का पहला सोमवार
9 अगस्त 2026, रविवार - श्रावण कृष्ण कामिका एकादशी
10 अगस्त 2026, सोमवार- सोम प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
11 अगस्त 2026, मंगलवार- सावन शिवरात्रि
12 अगस्त 2026, बुधवार- श्रावण अमावस्या (हरियाली अमावस्या), सूर्य ग्रहण
15 अगस्त 2026, शनिवार- हरियाली तीज
17 अगस्त 2026, सोमवार- नाग पंचमी, कल्कि जयंती
20 अगस्त 2026, गुरुवार - मासिक दुर्गाष्टमी व्रत
23 अगस्त 2026, रविवार - श्रावण पुत्रदा एकादशी
25 अगस्त 2026, मंगलवार - प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)
27 अगस्त 2026, गुरुवार - हयग्रीव जयंती
28 अगस्त 2026, शुक्रवार - श्रावण पूर्णिमा, रक्षाबंधन, चंद्र ग्रहण
31 अगस्त 2026, सोमवार - कजरी तीज, संकष्टी चतुर्थी
सावन सोमवार व्रत
हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए सबसे शुभ माना जाता है। इस पूरे महीने भक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं, पूजा-पाठ करते हैं और हर सोमवार व्रत रखते हैं। साल 2026 में सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त को है।
सावन शिवरात्रि 2026
सावन माह की शिवरात्रि का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है, जलाभिषेक किया जाता है और कई श्रद्धालु व्रत भी रखते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से शिवरात्रि का व्रत और भोलेनाथ की आराधना करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख, शांति व समृद्धि आती है। इसी दिन कांवड़ यात्रा का भी समापन भी होता है। इस वर्ष सावन शिवरात्रि 11 अगस्त, मंगलवार को मनाई जाएगी।
हरियाली तीज 2026
हिंदू पंचांग के अनुसार, हरियाली तीज का व्रत सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। इस साल यह पर्व 15 अगस्त, शनिवार को है। विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से यह व्रत रखती हैं। वहीं, अविवाहित लड़कियां मनचाहा जीवनसाथी पाने की इच्छा से यह व्रत करती हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा की जाती है।
रक्षाबंधन 2026
साल 2026 में रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कामना करती हैं। इस बार रक्षाबंधन के दिन सूर्य और चंद्र ग्रहण भी पड़ेंगे, लेकिन दोनों ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे। इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा और लोग सामान्य रूप से रक्षाबंधन का पर्व मना सकेंगे।
नाग पंचमी 2026
नाग पंचमी का पर्व नाग देवता की पूजा के लिए समर्पित है। यह सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन नाग देव की पूजा करने से कालसर्प दोष से राहत मिलने की मान्यता है। वर्ष 2026 में नाग पंचमी 17 अगस्त को मनाई जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
