Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
August Birthday: अगस्त में जन्मे लोगों की होती ये क्वालिटी, जानें किन सेलेब्रिटी के साथ शेयर करते हैं बर्थडे
कई अध्ययनों से पता चला है कि हमारा जन्म माह हमारे व्यक्तित्व को दर्शाता है। व्यक्ति का व्यक्तित्व किस प्रकार का होगा - अंतर्मुखी या बहिर्मुखी, यह आपके जन्म के महीना से भी प्रभावित होता है। अगस्त माह शुरू हो चुका है, ऐसे में जानते हैं इस माह में पैदा होने वाले लोगों के व्यवहारगत विशेषताओं के बारे में -
ऐसा कहा जाता है कि जो लोग अगस्त के महीने में पैदा होते हैं वे उम्दा बॉस या सीईओ बनते हैं क्योंकि वे प्राकृतिक नेता होते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि सब कुछ नियंत्रण में हो। वे सीधे-सादे होते हैं, साहसिक कार्य पसंद करते हैं और ईमानदारी से भरे होते हैं।

हालांकि उनमें भी कई प्रकार की खामियां होती हैं, लेकिन वे खुद के सबसे बड़े आत्म आलोचक होते हैं। साथ ही इन लोगों को सबके अटेंशन यानि सुर्ख़ियों में रहना पसंद होता है। जानते हैं अगस्त महीने में पैदा हुए लोगों के दिलचस्प व्यक्तित्व लक्षण, प्रेम जीवन, करियर और अन्य विवरणों के बारे में:
अगस्त में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व
अगस्त में जन्मे लोग एकांत पसंद करते हैं। वे आत्मनिर्भर होते हैं। इन्हें पैसे बचाने और आय के कई स्रोत खोजने में कुशलता हासिल होती है। वे जीवन की सभी अच्छी चीजों के शौकीन होते हैं।
वे स्वयं को प्रेरित करने में सक्षम होते हैं और उत्साही, ऊर्जावान और जिद्दी होते हैं। वे किसी भी स्थिति का बहुत आसानी से आंकलन कर सकते हैं और किसी भी प्रतिकूल अप्रत्याशित घटना से उबरने के लिए हमेशा एक योजना लेकर आते हैं।
अगस्त में जन्मे लोगों के करियर विकल्प
अगस्त में जन्मे लोग जिससे भी मिलते हैं, उन्हें अपना फैन बना लेते हैं। ये आत्मविश्वास ये भरे होते हैं। वे अच्छी तरह समझते हैं कि लाइमलाइट को कैसे मैनेज करना है। जब किसी संकट को सुलझाने की बात आती है तो वे बेहद आशावादी और अत्यधिक कुशल माने जाते हैं। वे रचनात्मक होने के साथ-साथ अच्छे वित्तीय योजनाकार भी होते हैं।
अगस्त में जन्मे लोग इन करियर विकल्पों को चुन सकते हैं- अभिनेता, राजनेता, यात्रा लेखक, प्रेरक वक्ता, उद्यमी, मशहूर हस्तियों/एथलीटों के प्रतिनिधि या एजेंट आदि।

अगस्त में जन्मे लोगों की लव लाइफ
अगस्त माह में जन्मे लोग दिल से बहुत रोमांटिक होते हैं लेकिन आप उन्हें आसानी से प्रभावित नहीं कर सकते क्योंकि वे बेहद नकचढ़े भी होते हैं। ये चाहते हैं कि सामने वाला व्यक्ति भी रिलेशनशिप में उतना ही प्रयास करे, जितना ये करते हैं। वे रिश्ते में बेहद सीधे और स्पष्टवादी हैं।
अगस्त में जन्मे प्रसिद्ध व्यक्तित्व
मदर टेरेसा, राजीव गांधी, एन. आर. नारायण मूर्ति, दोराबजी टाटा, तापसी पन्नू, श्रीदेवी, काजोल, जैकलीन फर्नांडीज, सैफ अली खान, कोबे ब्रायंट, माइकल जैक्सन, बराक ओबामा, क्रिस हेम्सवर्थ, दुआ लीपा, नील आर्मस्ट्रांग, उसेन बोल्ट, काइली जेनर , रोजर फेडरर, नेपोलियन बोनापार्ट, वॉरेन बफे, कैमरून डियाज़, मैडोना, सत्या नडेला, आदि।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
