Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर के इस घंटी से आएगी ‘ओम’ की आवाज, 10 किमी दूर तक देगी सुनाई
Ayodhya Ram Mandir 613 KG Ghanta: राम लला जल्द ही अपने जन्मभूमि पर पूरी भव्यता के साथ विराजमान होंगे। उत्कृष्ट शिल्पकारी और विशालता के साथ शोभायमान जन जन की आस्था का प्रतीक श्री राम मंदिर जल्द ही बन के तैयार होने वाला है।
जनवरी 2024 में राम जी की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा भी कर दिया जायेगा जिसके लिए तारीख सुनिश्चित हो गयी है। जिसकी जो श्रद्धा उसके हिसाब से राम लला के मंदिर में योगदान दे रहा है।

इसी लिस्ट में एक विशेष नाम जुड़ गया है तमिलनाडु की लीगल राइट काउंसिल का। इस काउन्सिल ने राम मंदिर के लिए एक विशाल घंटा भेट किया है जिसकी आवाज 10 किमी तक सुनाई देगी। आइये जानते हैं इस घंटे के बारे में जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
राम मंदिर में लगेगा तमिलनाडु से आया 613 KG का घंटा
कांसे से बने इस घंटे को बनाया है तमिलनाडु के रामेश्वरम के कारीगरों ने। बेहद सौम्य और साधारण शैली में बनायी गयी इस घंटी की एक अलग ही खूबसूरती दिखती है। कारीगरों ने इसकी डिजाइन ऐसे की है कि इसे बजाने पर ऐसा मालूम पड़ेगा जैसे ओम की ध्वनि निकल रही हो। और इससे निकली आवाज की पिच इतनी ऊंची है कि ये दस किलोमीटर दूर तक सुनाई देगी।

इसे रामेश्वरम से अयोध्या लाने के लिए एक रथ यात्रा निकाली गयी। रथ का नाम रखा गया रामराम रथ। दस राज्यों को पार कर और 4500 किमी की दूरी तय करके यह रथ अयोध्या पंहुचा। इसे लेकर आई वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने वाली बुलेट रानी राजलक्ष्मी मांडा। रथ में भगवान श्री राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान और गणेश की मूर्ति भी रखी गयी थी जिनकी जगह जगह लोगों ने पूजा की।
इस घंटे का वजन है 613 किलो। इसकी चौड़ाई 3।9 फीट है और इसकी हाइट 4 फीट है। आपको बता दें कि इससे भी बड़ी एक घंटी जो करीब 2100 किलो की है उसका निर्माण उत्तरप्रदेश में ही किया जा रहा है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications