Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
Ram Mandir Murti Details: प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही जान लें कैसी होगी राम लला की मूरत
Ram Mandir Murti Details: देखते ही देखते नया साल भी आ गया है। साल 2024 का सबसे बड़ा और बहुप्रतीक्षित आयोजन राम लला की प्राण प्रतिष्ठा है। इसके लिए युद्ध स्तर पर काम भी जारी है। देश ही नहीं, पूरी दुनिया में अयोध्या राम मंदिर के खुलने का इंतजार है।
अयोध्या के नवनिर्मित भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरे एक सप्ताह तक चलेगा। वहीं मुख्य पूजा 22 जनवरी 2024, सोमवार के दिन होगी जिसमें देश के प्रधानमंत्री यजमान की भूमिका में मौजूद रहेंगे।

अयोध्या राम मंदिर से जुड़ी हर जानकारी और अपडेट के लिए लोग बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। भक्तों को सबसे ज्यादा ये जानने की उत्सुकता है कि उनके राम लला कैसे दिखेंगे। वो जानना चाहते हैं कि प्राण प्रतिष्ठा के लिए भगवान राम की किस तरह चयन किया जा रहा है। राम जी की मूर्ति से जुड़े सभी सवालों के जवाब हम इस लेख में जानने का प्रयास करेंगे।
तीन मूर्तियां हुई तैयार
अयोध्या मंदिर के लिए एक नहीं बल्कि तीन तीन मूर्तियों का निर्माण पूरा हुआ है। मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज शिल्पद्वारा बनाई गई रामलला की मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। रामलला की एक मूर्ति बेंगलूरू के मूर्तिकार गणेश भट्ट और एक मूर्ति राजस्थान के सत्यनारायण पांडे ने भी तैयार की। मंदिर के लिए तीनों मूर्तिकारों ने तीन मूर्तियां बनाई। श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के मुताबिक एक मूर्ति को प्राण प्रतिष्ठा के लिए फाइनल किया जा चुका है, वहीं अन्य दो मूर्तियों को भी मंदिर के अन्य हिस्सों में स्थापित किया जायेगा।
कैसी होगी राम लला की मूर्ति?
अरुण योगीराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए चुन ली गयी है। यह मूर्ति 51 इंच लंबी है। इसे मंदिर के गर्भगृह में कमल के फूल वाले आसन पर विराजमान कराया जाएगा। कमल के फूल के साथ इस मूर्ति की कुल लंबाई 8 फीट की होगी। राम लला इसमें खड़े हुए अवस्था में नजर आएंगे। इस मूर्ति की सबसे मुख्य बात यह है कि इसमें भगवान राम के बाल्य रूप को दिखाया गया है। इस मूर्ति के द्वारा उनके 5 साल के बालरूप के दर्शन होंगे। इस वजह से इसमें धनुष-बाण नहीं दिखाया जाएगा। इस मूर्ति के निर्माण के लिए कृष्ण शिला का उपयोग किया गया है जिसे कर्नाटक के उडुपी से लाया गया था।
रामलला की पोशाक कैसी होगी?
राम लला के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के लिए उन्हें पीले रंग की पोशाक पहनाई जाएगी। इसके बाद दिन के हिसाब से उनके वस्त्रों के रंग का चयन किया जाएगा। उन्हें सोमवार के दिन सफ़ेद, मंगलवार को लाल, बुधवार को हरा, गुरुवार को पीला, शुक्रवार को क्रीम, शनिवार को नीला और रविवार को गुलाबी रंग की पोशाक पहनाई जाएगी। अयोध्या मंदिर की राम मूर्ति के लिए अयोध्या के निवासी शंकर लाल और उनका परिवार 1985 से पोशाक सिल रहा है। पहले शंकर लाल के पिताजी यह काम करते थे और अब यह काम वो और उनके भाई करते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications