Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Pran Pratishtha Muhurat: मात्र 84 सेकंड के शुभ मुहूर्त में की जाएगी राम लला की प्राण प्रतिष्ठा
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Muhurat: लोगों में नए साल को लेकर जितना उत्साह है, उतनी ही प्रसन्नता अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के कार्यक्रम को लेकर भी है।
श्री राम जन्म भूमि अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर के चर्चे देश ही नहीं, दुनियाभर में हैं। दिन बीतने के साथ साथ राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं।
जहां मंदिर के निर्माणकार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है, वहीं भगवान राम की पूजा से से जुड़ी सभी प्रबंध बड़ी ही शिद्द्त के साथ संपन्न किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त भी निकाला गया है। आइये जानते हैं विस्तार से :

प्राण प्रतिष्ठा के लिए मात्र 84 सेकेंड का शुभ मुहूर्त
16 जनवरी से राम लाला की पूजा और अन्य गतिविधियां शुरू हो जाएंगी लेकिन प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को होगा। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा केवल 84 सेकंड के सूक्ष्म मुहूर्त में ही की जाएगी। इस मुहूर्त को बहुत ही शुभ बताया जा रहा है। जानकारों के मुताबिक इस मुहूर्त में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा करने से भारत को लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि यह मुहूर्त काशी के पंडितों द्वारा निर्धारित किया गया है।
भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त
22 जनवरी 2024 को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से
22 जनवरी 2024 को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक
कुल समय : 1 मिनट 24 सेकंड
बहुत शुभ होगा यह मुहूर्त
जानकारी के मुताबिक श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए कई तारीखों के विकल्प दिए थे जिसमें 17 से 25 जनवरी तक के 5 तारीख थे। मगर काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ में 22 जनवरी तारीख और एक मुहूर्त चुना। प्राण प्रतिष्ठा के लिए तय की गयी तिथि और मुहूर्त अग्निबाण मृत्युबाण,चोरवाण, नृपवाण और रोगवान से मुक्त बताये जा रहे हैं।
प्राण प्रतिष्ठा से पहले 1 घंटे तक यज्ञ, हवन, चार वेदों का परायण और कर्मकांडों का वाचन भी होगा। 84 सेकंड के इस मुहूर्त को विद्वानों और ज्योतिषाचार्यों द्वारा बहुत ही पावन व शुभ माना जा रहा है। इस मुहूर्त के 16 में से 10 गुण अच्छे हैं। 22 जनवरी को इस 1 मिनट 24 सेकंड के मुहूर्त में अभिजीत मुहूर्त रहेगा, जिसमें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करने से राज्यवृद्धि होगी। यह सूक्ष्म मुहूर्त जरूर है लेकिन इसका कई गुना लाभ देश और जनता को प्राप्त होगा।
कई विशेष अतिथि होंगे शामिल
अयोध्या में आयोजित हो रहे इस भव्य कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री मुख्य भूमिका में रहेंगे। साथ ही देश के अलग अलग क्षेत्रों के नामी-गिरामी लोगों को इस ऐतिहासिक अवसर का गवाह बनने का निमंत्रण भेजा जा चुका है। 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी से मंदिर में सभी लोगों को दर्शन की अनुमति होगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications