Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
Ayodhya Ram Mandir Famous Bhajan Lyrics: इन लोकप्रिय भजन के साथ रामलला को करें प्रसन्न, मिलेगा आशीर्वाद
Ayodhya Ram Mandir Famous Bhajan: अयोध्या नगरी ऐतिहासिक लम्हे के लिए तैयार है और पूरे देश की निगाहें अयोध्या के राम मंदिर पर ही टिकी हुई है। 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी और उसके बाद यह मंदिर आम भक्तों के लिए खोला जाएगा।
प्राण प्रतिष्ठा में देश दुनिया से काफी ख़ास मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। अयोध्या के अलावा देशभर में इस लम्हें के लिए उत्साह से भरा हुआ है। घरों घर राम की श्रद्धा और भक्ति में लोग डूबें हुए हैं। पेश हैं भगवान श्री राम के 5 खूबसूरत भजन, जिन्हें गा कर आप भी राममय भक्ति में डूब जाएंगे -

भजन - अवध में राम आये हैं
सजा दो घर को गुलशन सा
अवध में राम आये हैं
मेरे सरकार आये हैं
अवध में राम आये हैं
मेरे सरकार आये हैं
लगे कुटिया भी दुल्हन सी
अवध में राम आये हैं
सजा दो घर को गुलशन सा
अवध में राम आये हैं....
पखारो इनके चरणों को
बहा कर प्रेम की गंगा
बिछा दो अपनी पलकों को
अवध में राम आये हैं
सजा दो घर को गुलशन सा
अवध में राम आये हैं.....
तेरी आहट से हैं वाकिफ़
नहीं चेहरे की है दरकार
बिना देखे ही कह देंगे
लो आ गए हैं मेरे सरकार
बिना देखे ही कह देंगे
लो आ गए हैं मेरे सरकार
दुआओं का हुआ है असर
अवध में राम आये हैं
सजा दो घर को गुलशन सा
अवध में राम आये हैं.....
लगे कुटिया भी दुल्हन सी
अवध में राम आये हैं
सजा दो घर को गुलशन सा
अवध में राम आये हैं
मेरे सरकार आये हैं
अवध में राम आये हैं
भजन - श्री रामचंद्र कृपालु भजमन
श्री राम श्री राम
श्री रामचंद्र कृपालु भजमन
हरण भवभय दारुणं
नव कंज लोचन कंज मुख
कर कंज पद कंजारुणं
श्री राम, श्री राम
कंदर्प अगणित अमित छवि
नव नील नीरद सुन्दरं
पटपीत मानहूँ तड़ित रूचि शुचि
नोमि जनक सुतावरं
श्री रामचंद्र कृपालु भजमन
हरण भवभय दारुणं
श्री राम, श्री राम
भज दीनबन्धु दिनेश दानव
दैत्य वंश निकन्दनं
रघुनंद आनंद कंद कोशल
चंद दशरथ नन्दनं
श्री रामचंद्र कृपालु भजमन
हरण भवभय दारुणं
श्री राम, श्री राम
शिर मुकुट कुण्डल तिलक
चारु उदारु अङ्ग विभूषणं
आजान भुज शर चाप धर
संग्राम जीत खरदूषणं
श्री रामचंद्र कृपालु भजमन
हरण भवभय दारुणं
श्री राम, श्री राम
इति वदति तुलसीदास शंकर
शेष मुनि मन रंजनं
मम हृदय कंज निवास कुरु
कामादि खलदल गंजनं
श्री रामचंद्र कृपालु भजमन
हरण भवभय दारुणं
नव कंज लोचन कंज मुख
कर कंज पद कंजारुणं
श्री राम, श्री राम
भजन- श्री लक्ष्मणाचार्य द्वारा लिखित रघुपति राघव राजाराम
रघुपति राघव राजाराम
पतित पावन सीताराम।
सुंदर विग्रह मेघश्याम
गंगा तुलसी शालग्राम॥
भद्रगिरीश्वर सीताराम
भगत-जनप्रिय सीताराम।
जानकीरमणा सीताराम
जयजय राघव सीताराम॥
रघुपति राघव राजाराम
पतित पावन सीताराम॥
रघुपति राघव राजाराम,
पतित पावन सीताराम॥
भजन - राम आयेंगे
मेरी झोपड़ी के भाग,आज खुल जाएंगे,
राम आएँगे....(2)
राम आएँगे आएँगे,
राम आएँगे.....(2)
राम आएँगे तो,
अंगना सजाऊँगी,
दिप जलाके,
दिवाली में मनाऊँगी....(2)
मेरे जन्मो के सारे,
पाप मिट जाएंगे
राम आएँगे,
मेरी झोपडी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएँगे...
राम झूलेंगे तो,
पालना झुलाऊँगी,
मीठे मीठे मैं,
भजन सुनाऊँगी....(2)
मेरी जिंदगी के,
सारे दुःख मिट जाएँगे,
राम आएँगे,
मेरी झोपडी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएँगे ॥
मैं तो रूचि रूचि,
भोग लगाऊँगी,
माखन मिश्री मैं,
राम को खिलाऊंगी....(2)
प्यारी प्यारी राधे,
प्यारे श्याम संग आएँगे,
श्याम आएँगे,
राम आएँगे....(2)
राम आएँगे आएँगे,
राम आएँगे.....(2)
मेरी झोपडी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएँगे ॥
मेरा जनम सफल,
हो जाएगा,
तन झूमेगा और,
मन गीत गाएगा.....(2)
राम सुन्दर मेरी,
किस्मत चमकाएंगे,
राम आएँगे,
मेरी झोपड़ी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएँगे...
मेरी झोपड़ी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएँगे,
राम आएँगे आएँगे,
राम आएँगे,
मेरी झोपडी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएँगे...
भजन - जय रघुनन्दन जय
जय रघुनन्दन जय सियाराम |
हे दुखभंजन तुम्हे प्रणाम ||
जय रघुनन्दन जय सियाराम |
भ्रात भ्रात को हे परमेश्वर,
स्नेह तुन्ही सिखलाते |
नर नारी के प्रेम की ज्योति
जग मे तुम्ही जलाते |
ओ नैया के खेवन हारे,
जपूं मै तुमरो नाम ||
जय रघुनन्दन जय सियाराम |
तुम्ही दया के सागर प्रभु जी,
तुम्ही पालन हारे |
चैन तुम्ही से पाए बेकल
मनवा सांझ सवेरे |
जो भी तुमरी आस लगाये,
बने उसी के काम ||
जय रघुनन्दन जय सियाराम |
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
