Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Ayodhya Ram Mandir Scams: फ्री प्रसाद से लेकर VIP सीट तक, राम मंदिर को लेकर चल रहे फ्रॉड से रहें सतर्क
Ayodhya Ram Mandir Scams: जैसे-जैसे अयोध्या राम मंदिर के भव्य उद्घाटन के लिए तैयार हो रहा है, दुर्भाग्य से साइबर अपराध गतिविधियां भी है। घोटालेबाज इस समय का और लोगों की श्रद्धा का फायदा उठा रहे हैं और 22 जनवरी को होने वाले ऐतिहासिक राम मंदिर समारोह से संबंधित विभिन्न फर्जी योजनाओं के जरिए श्रद्धालुओं को ठगने की कोशिश कर रहे हैं।
खुद को इन फर्जी योजनाओं से बचाने के लिए सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस लेख के माध्यम से पेश हैं ऐसे ही घोटालों के बारे में जानकारियां विस्तार में दी गई है। झूठी प्रसाद डिलीवरी व्यवस्था से लेकर फेक वीआईपी पास जैसे घोटालों से आप भी बचकर रहें-

मुफ़्त वीआईपी पास घोटाला
व्हाट्सएप पर मेसेज वायरल है कि अयोध्या राम मंदिर के लिए मुफ्त वीआइपी पास आपको मिल सकता है। कल्पना करें कि आपको सबसे प्रतीक्षित धार्मिक समारोहों में वीआईपी प्रवेश मिल सकता है। ऐसा सन्देश हम सभी को आकर्षक लग सकता है। इस सन्देश में "राम जन्मभूमि गृहसंपर्क अभियान.एपीके" नाम की संलग्न फ़ाइल रहती है। इस फ़ाइल को इंस्टॉल करने और इसमें मौजूद एक फॉर्म को भरने से आपका व्यक्तिगत डेटा (अकाउंट नंबर, कार्ड नंबर, फ़ोन में एक्सेसिबल) आदि से समझौता हो जाता है और हैकर्स को आपके फ़ोन की सभी जानकारियों तक पहुँच मिल जाती है। व्हाट्सएप पर आए ऐसे किसी भी मेसेज से सावधान रहें और अपनी निजी जानकारियां ऐसे ही किसी प्लेटफार्म पर साझा ना करें।
22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में प्रवेश कैसे प्राप्त करें?
जिन व्यक्तियों के पास वैध निमंत्रण है या वे सरकारी ड्यूटी पर हैं, उन्हें 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे स्थानीय होटलों को ट्रस्ट के आमंत्रित लोगों को प्राथमिकता दें। निमंत्रण प्राप्त लोग ही 22 जनवरी को मंदिर में प्रवेश प्राप्त कर पाएंगे।
प्रतिष्ठा समारोह के बाद, मंदिर भक्तों के लिए भगवान राम की "आरती" करने के लिए खुला रहेगा। "आरती" के लिए निःशुल्क पास ऑफ़लाइन और ऑनलाइन प्राप्त किए जा सकते हैं।

अनुभाग प्रबंधक, ध्रुवेश मिश्रा ने एएनआई को बताया है कि आरती दिन में तीन बार आयोजित की जाएगी और इसमें वे लोग शामिल हो सकते हैं जो पास धारक हैं। आरती के लिए पास आईडी कार्ड वैध दिखाकर प्राप्त किया जा सकता है। वर्तमान में, केवल 30 लोगों को एक बार की आरती में शामिल होने की अनुमति होगी, लेकिन आगे चलकर भीड़ और भक्तों की संख्या को देखते हुए इस संख्या को भी बढ़ाया जा सकता है। इस पास को श्री राम मंदिर ट्रस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकता है।
फर्जी दान घोटाला
राम मंदिर की भक्ति में एक और फर्जी घोटाला ज़ोरों पर है। हैकरों ने एक फर्जी सोशल मीडिया पेज "श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या, उत्तर प्रदेश" स्थापित किया है जो राम मंदिर के निर्माण के लिए दान मांगता है। ये एक फर्जी वेबसाइट है जो अयोध्या राम मंदिर के नाम पर लोगों ए
एक एक्स (ट्विटर) यूजर विनोद बंसल ने लोगों को ऐसे योगदान करने के बारे में चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले को केंद्रीय गृह मंत्रालय और दिल्ली और उत्तर प्रदेश के पुलिस प्रमुखों को भी भेज दिया गया है।
फ्री प्रसाद घोटाला
"खादी ऑर्गेनिक" नाम की एक वेबसाइट मंदिर के "प्राण प्रतिष्ठा" कार्यक्रम के बाद राम मंदिर से मुफ्त प्रसाद देने का दावा कर रही है। इसमें दावा किया गया है कि भक्तों को घर बैठे राम मंदिर का मुफ्त प्रसाद मिलेगा। हालांकि, वेबसाइट और आधिकारिक राम जन्मभूमि ट्रस्ट या किसी मान्यता प्राप्त सरकारी संस्था के बीच कोई संबंध नहीं है।
सोशल मीडिया पर कई लोग इसे एक घोटाला होने का दावा कर रहे हैं, जिसकी पुष्टि होना अभी बाकी है। यह वेबसाइट डिलीवरी के लिए 50 रूपए चार्ज कर रही है। हालांकि अधिकारिक ट्रस्ट ने प्रसाद डिलीवरी का कोई भी कार्यक्रम नहीं रखा है। एक सोशल मीडिया यूज़र ने आरोप लगाया कि जैसे ही आरोपों में इस डिलीवरी वेबसाइट को टैग किया गया उन्होंने आर्डर लेना बैंड कर दिया।
बाज़ार में ऐसी कई वेबसाइटें हो गई हैं जो "मुफ्त राम मंदिर प्रसाद" या "श्री राम जन्मभूमि अयोध्या प्रसाद" देने का दावा कर रही हैं। किसी बड़े घोटाले या फर्जीवाड़े से बचने के लिए आप इन वेबसाइट से बचकर ही रहें।
घोटालों का शिकार होने से कैसे बचें?
इन धोखे से बचने के लिए हमेशा आधिकारिक स्रोतों के साथ जानकारी की जांच करें, और व्यक्तिगत जानकारी का खुलासा करते समय या ऑनलाइन वित्तीय लेनदेन में शामिल होने पर विवेकपूर्ण रहें।
डिजिटल दुनिया ऐसे शिकारियों से भरी पड़ी है जो श्रद्धा और विश्वास का फायदा उठाने का मौका तलाश में रहते हैं। राम मंदिर के उत्साह और भक्ति में विवेक ना खोएं और ऐसे फर्जीवाड़ों से सतर्क रहें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
