Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Ayodhya Ram Mandir: कौन हैं मोहित पांडे जिनका अयोध्या राम मंदिर के पुजारी के रूप में हुआ है चयन
Ayodhya Ram Mandir Pujari Mohit Pandey: राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 के भव्य समारोह को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। पूरा देश अब टकटकी लगाए हुए है कि कब उनके प्रिय प्रभु श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के साथ अयोध्या में विराजेंगे।
इस ऐतिहासिक लम्हे का गवाह बनने का सौभाग्य कुछ गणमान्य लोगों को ही मिल सकेगा जिसमें देश के प्रधानमंत्री के साथ कई जानी मानी हस्तियां होगी। हलांकि इसके बाद आम जन के लिए मंदिर दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे।

उम्मीद की जा रही है कि कई एकड़ के क्षेत्र में बने राम मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ राम लला की झलक पाने के लिए उमड़ेगी। ऐसे में मंदिर के निर्माण के साथ साथ पुजारियों के चयन की प्रक्रिया भी पूरी की गयी। अयोध्या राम मंदिर में पुजारियों की चयन प्रक्रिया के बाद जिस नाम ने लोगों का ध्यान खींचा है वो है मोहित पांडे के। आइये जानते हैं मोहित पांडे के बारे में।
अयोध्या राम मंदिर के पुजारी मोहित पांडे कौन हैं?
मोहित पांडे को अयोध्या राम मंदिर में पुजारी के रूप में नियुक्त किया गया है। मोहित पांडे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ताल्लुक रखते हैं। पुजारी के पद के लिए मापदंड निर्धारित किये गए थे जिन्हें पास करते हुए मोहित का चयन हुआ। मोहित पांडे ने दूधेश्वर वेद विद्यापीठ में सात साल तक पढ़ाई की है। गौरतलब है कि दूधेश्वर वेद विद्यापीठ में छात्र सुबह 4:00 बजे उठते हैं और रात 10:00 बजे तक सख्त दिनचर्या का पालन करते हैं।
मोहित तिरूपति में तिरुमाला तिरूपति देवस्थानम द्वारा संचालित (TTD) श्री वेंकटेश्वर वैदिक विश्वविद्यालय (SVVU) में एमए (आचार्य) पाठ्यक्रम कर रहे हैं। प्रथम श्रेणी के साथ स्नातक पूरा होने पर इन्होंने एमए (आचार्य) पाठ्यक्रम में दाखिला लिया। फिलहाल मोहित पांडे साम वेद विभाग में प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मोहित पांडे की नियुक्ति अयोध्या रामलला के मंदिर में साम वेद विंग में 'आचार्य' के लिए हुई है। नियुक्ति से पहले मोहित पांडे छह महीने की प्रशिक्षण अवधि पूरी कर चुके हैं।
मोहित पांडे के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से राम मंदिर के लिए अन्य पुजारियों का चयन हुआ है। ये सभी पुजारी रामानंदीय परंपरा से संबंधित हैं। इन्हें वेद, शास्त्र और संस्कृत में महारत प्राप्त है।
3000 आवेदक इस प्रक्रिया में हुए शामिल
अयोध्या राम मंदिर में पुजारियों के चयन के लिए आवेदन मंगाए गए थे। इसमें 3000 उम्मीदवार शामिल हुए। चयन प्रक्रिया में पुजारियों ने तय मापदंड को पार किया। इनमें से केवल 200 आवेदक पुजारी ही साक्षात्कार तक पहुंच पाए। इसके बाद इनमें से सिर्फ 50 को पुजारी के रूप में चुना गया। इन्हीं में मोहित पांडे का नाम भी शामिल है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
