Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
Ram Lala Pran Pratishtha Ki Shubhkamnayen: इन संदेशों के साथ करें राम लला का स्वागत, शेयर करें शुभकामनाएं
Ram Lala Pran Pratishtha Ki Shubhkamnayen: करोड़ों लोगों द्वारा जिस क्षण का इंतज़ार था आखिरकार वह समय आ ही गया। वर्षों के विवाद और संघर्ष के बाद अयोध्या नगरी में राम मंदिर का उदघाटन होने जा रहा है। 22 जनवरी को इस मंदिर का बहुप्रतीक्षित प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने जा रहा है।
इस भव्य राम मंदिर में कई ख़ास बातें हैं, यहां 22 जनवरी को राम लला की बाल रूप की मूर्ति की स्थापना और पूजा की जाएगी। देशभर से कई गणमान्य अतिथि इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। देश भर में इस दिन राम उत्सव का माहौल रहेगा और हर राज्यों में रामभक्त अपने घरों में भी ख़ास उत्सव और पूजा करेंगे। इस ऐतिहासिक लम्हों के लिए पेश हैं कुछ खूबसूरत शुभकामना सन्देश -

1.
राम आपके जीवन में प्रकाश लाएं,
राम आपके जीवन को सुंदर बनाएं।
अज्ञानता का अंधकार दूर कर,
भगवान राम आपके जीवन में ज्ञान का प्रकाश लाएं।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर आप सभी को हार्दिक बधाई!
2.
बनता है हर काम राम तुम्हारे चरणों में,
करते है बारम्बार प्रणाम तुम्हारे चरणों में!!
अयोध्या राम मंदिर की शुभकामनाएं!

3.
जीवन में जो थी मुश्किलें
अब वो भी आसान हो गयी
हर सुख पा लिया मैंने,
जब से मेरे राम नाम से पहचान हो गयी !!
जय श्री राम!
4.
सजा दो घर को गुलशन सा
अवध में श्री राम आ रहे है !!
अयोध्या राम मंदिर की शुभकामनाएं!

5.
ये दिल, ये धड़कन,
ये मन, सब राम के हवाले
ये घर, ये कारोबार, ये जीवन,
सब राम जी ही संभाले !!
राम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा की हार्दिक शुभकामनाएं!
6.
गरज उठे गगन सारा
समुन्द्र छोड़े अपना किनारा
हिल जाये जहाँ सारा
जब गूंजे जय श्री राम का नारा !

7.
प्रभु राम की कृपा आप पर सदैव बनी रहे, आपको रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!
8.
श्रीराम के मंदिर में बसी है शांति, भक्ति भरी है वहाँ की कहानी। मंदिर की ऊँचाइयों से छू गया आसमान, भक्ति भरा है हर दिल, हर इंसान। राम मंदिर की शुभकामनाएं!
9.
नाम जिनका राम है, अयोध्या जिनका धाम है,
ऐसे रघुनंदन के चरणों में मेरा प्रणाम है।
राम मंदिर की बधाई!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
