Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Pitru Dosh: बाबा बागेश्वर ने बताए पितृ दोष के 5 बड़े संकेत, ऐसे मनाएं नाराज पितर
Pitru Dosh: आपने कई बार सुना होगा कि आपके घर पर पितृ दोष है, इसलिए बनते काम बिगड़ रहे हैं। ये उपाय कर लो तो पितर खुश हो जाएंगे और परेशानी खत्म हो जाएगी। भारतीय ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं में पितृ दोष (Pitru Dosh) का महत्व माना गया है। कहते हैं कि जब हमारे पूर्वज (पितर) किसी कारणवश असंतुष्ट रह जाते हैं या श्राद्ध, तर्पण जैसे कर्म पूरे श्रद्धा से नहीं किए जाते, तो उनका आशीर्वाद बाधित हो जाता है। इसका असर परिवार पर पड़ता है और जीवन में तरह-तरह की परेशानियां आने लगती हैं। मगर कई बार लोगों को पता ही नहीं चल पाता कि उनके घर पर पितृ दोष है।
ऐसे में ये जानना जरूरी है कि आखिर कैसे पता चलें कि आपके पितर आपसे नाराज हैं और पितृ दोष का साया आप पर है। बाबा बागेश्वर के अनुसार, पितृ दोष के कुछ खास संकेत होते हैं जिन्हें अगर समय रहते पहचान लिया जाए तो नाराज पितरों को प्रसन्न कर परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि वापस लाई जा सकती है। आइए आज इस बारे में जानते हैं और अपने नाराज पितरों को खुश करने का प्रयास करते हैं।

1. लगातार आर्थिक तंगी रहना
कई बार ऐसा होता है कि कितनी भी मेहनत करने और पैसा आने के बाद भी कुछ लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। माना जाता है कि ये पितृ दोष का संकेत है।
2. खाने में बार-बार बाल निकलना
कई लोगों के खाने में बार-बार बाल निकलता है। हालांकि वो उसे इसे मजाक में ले लेते हैं या फिर नजरअंदाज कर देते हैं। मगर बाबा बागेश्वर का कहना है कि ये कोई आम बात नहीं है बल्कि आपके पितर आपसे नाराज हैं और आपके घर पर पितृ दोष है।
3. सपने में या रास्ते में अर्थी दिखना
अगर आपको सपने में लगातार श्मशान और अर्थी दिख रही है या फिर आते-जाते अर्थी दिख रही है तो ये भी पितृ दोष का इशारा है। हालांकि कुछ लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन अब जान गए हैं तो उपाय करें और पितृ दोष का निवारण कर मुश्किलों को खत्म करें।
4. घर में डर लगना
कहा जाता है कि अपने घर में ही सबसे ज्यादा सुकुन आता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें अपने घर में डर का एहसास होता है। उन्हें ऐसा लगता है कि किसी का साया घर में है या फिर कोई आहट हो रही है जबकि ऐसा कुछ होता नहीं है। पुकी बाबा ने बताया है कि ये भी पितृ दोष का संकेत है।
5. घर में अचानक बीमारियां और दुर्घटनाएं
अगर आपके घर में अचानक से बीमारी ने डेरा डाल लिया है या फिर दुर्घटनाएं होने लगी हैं। या फिर घर में बिजली का सामान बार-बार खराब हो रहा है तो जान लें कि ये पितृ दोष का इशारा है।
पितृ दोष के निवारण के उपाय
अब जरूरी ये जानना है कि पितृ दोष का उपाय कैसे करें। बाबा बागेश्वर ने बताया कि पितृपक्ष में पितरों के नाम से जल चढ़ाएं। गाय को चारा खिलाएं, साथ ही जरूरतमंदों और पंडितों को भोजन करवाएं। अपने पितरों का श्राद्ध करें और तर्पण करें। अगर आपके ऊपर भी पितृ दोष है तो आप ये उपाय जरूर कर लें ताकि जीवन में आने वाली परेशानियों को कम किया जा सके।



Click it and Unblock the Notifications
