Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Bada Mangal 2023: ज्येष्ठ माह के मंगलवार को क्यों कहा जाता है बुढ़वा मंगल?
बल बुद्धि विद्या देहि मोहि
हरहु क्लेश विकार
संकटमोचक हनुमान की जिस पर कृपा हो उसके जीवन का सिर्फ संकट ही दूर नहीं होता बल्कि उसे बल, बुद्धि और विद्या भी प्राप्त होती है।
वैसे तो मंगलवार का दिन अंजनी नंदन हनुमान का दिन है और इस दिन हनुमान जी की पूजा अर्चना से सुख समृद्धि प्राप्त होती है लेकन ज्येष्ठ माह का पहला मंगल और भी मंगलकारी होता है। इसे बड़ा मंगल भी कहते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्येष्ठ माह के पहले मंगल को बुढवा मंगल या बड़ा मंगल क्यों कहते हैं? आइये हम आपको बताते हैं

क्या है बुढवा मंगल?
ज्येष्ठ माह के पहले मंगल को बुढ़वा या बड़ा मंगल कहने के पीछे दो पौराणिक मान्यताएं हैं। पहली मान्यता ये है कि जब सीता माता के हरण के बाद उनकी खोज में दर दर भटकते श्री राम की इसी दिन हनुमान से मुलाकात हुई थी। और तब से भगवान् श्री राम के जीवन में संकट कम हुए, दुःख क्लेश कम हो गए और अंततोगत्वा हनुमान की मदद से संकट दूर हुआ और माता सीता मुक्त हो गयी। इसलिए इस दिन को बड़ा मंगल कहते हैं।
दूसरी मान्यता ये है कि इसी दिन महाभारत के दौरान हनुमान ने भीम की परीक्षा ली थी। हनुमान जी एक बूढ़े वानर का रूप धर कर रास्ते के बीचों बीच अपनी पूछ रख कर सो रहे थे। जब भीम ने अपने बल के घमंड़ में चूर होकर बात करते हुए उनसे पूंछ हटाने को कहा तो हनुमान ने कहा कि तुम तो बहुत बलशाली हो खुद ही पूंछ हटा के चले जाओ। इसके बाद भीम ने पूछ हटानी चाही लेकिन पूंछ हिली तक नहीं। फिर भीम को अपनी गलती पर एहसास हुआ। उन्होंने माफ़ी मांगी तो हनुमानजी प्रकट हो गए और ज्ञान दिया कि अपने बल पर घमंड ना करें। चूंकि हनुमान जी ने बूढ़े वानर का रूप लिया था इसलिए इस दिन को बुढ़वा मंगल भी कहते हैं।

हनुमान की कृपा के लिए विशेष उपाय
आज के दिन सुबह स्नान करके एक बड के पेड़ का पत्ता घर लायें। उस पर लाल सिंदूर से श्री राम लिखें और हनुमान जी को अर्पित कर दें। फिर इस पत्ते को अपने पर्स में रख लें या फिर उस जगह रख दें जहां आप अपना रुपया पैसा रखते हैं। फिर देखिये, हनुमान जी की कृपा कैसे बरसती है। ऐसा कहते हैं कि ऐसा करने से धन धान्य की कमी नहीं होती और हनुमान रक्षा करते हैं।
साल 2023 में बुढ़वा मंगल की तिथि
2023 के ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले बड़ा मंगल
पहला बड़ा मंगल- 09 मई 2023
दूसरा बड़ा मंगल- 16 मई 2023
तीसरा बड़ा मंगल- 23 मई 2023
चौथा बड़ा मंगल- 30 मई 2023

पूजा का विशेष मंत्र
ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय विश्वरूपाय अमित विक्रमाय
प्रकटपराक्रमाय महाबलाय सूर्य कोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
