Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Bada Mangal 2024 Upay: ज्येष्ठ माह के मंगलवार को जिस जातक ने किया ये उपाय, उसका निश्चित होगा उद्धार
Bada Mangal 2024 Upay: ज्येष्ठ माह की शुरुआत हो चुकी है। इसी के साथ ही बुढवा मंगल की तिथियों की भी शुरुआत हो रही है। हिन्दू शास्त्रों में ज्येष्ठ माह का विशेष महत्व बताया गया है। इस माह के प्रत्येक मंगलवार को बुढवा मंगल या बड़ा मंगल कहा जाता है।
मान्यता अनुसार ज्येष्ठ महीने में ही हनुमान जी पहली बार श्री राम से मिले थे। इसी कारण ज्येष्ठ माह के मंगलवारों को महाबली हनुमान जी कि पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन कुछ ख़ास उपायों को करके भगवान की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है। पेश हैं ज्येष्ठ माह के बुढवा मंगल के दिनों पर किए जाने वाले विशेष उपाय -

28 मई 2024 - पहला बुढवा मंगल
वर्ष 2024 का पहला बुढवा मंगल 28 मई को मनाया जाएगा। इस दिन हनुमान जी को चना और गुड़ का भोग अवश्य लगायें। इससे हनुमान जी प्रसन्न होंगे और कर्ज मुक्ति के मार्ग खुलेंगे। साथ ही जीवन में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
4 जून 2024 - दूसरा बुढवा मंगल
4 जून की तारिख को साल का दूसरा बड़ा मंगल होगा। इस दिन हनुमान जी को जलेबी का भोग लगाना लाभकारी होता है। इससे शत्रुओं के सतह भी अच्छे सम्बन्ध स्थापित होंगे और जीवन में आर्थिक स्थिरता प्राप्त होगी। साथ ही मंगल का दुष्प्रभाव खत्म होगा।
11 जून 2024 - तीसरा बड़ा मंगल
11 जून को साल के तीसरे बुढवा मंगल के मौके पर हनुमाना जी के समक्ष चमेली के तेल का दीपक जलाए। इसके साथ ही उन्हें भोग पर मसूर दाल चढ़ाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
18 जून 2024 - चौथा बुढवा मंगल
इस दिन हनुमान जी को चोला चढ़ायें और 5 मीठे गुड़ और देशी घी की रोटियों का भोग लगायें। इस उपाय से कुंडली में व्याप्त मंगलदोष हटेगा और कर्ज मुक्ति के मार्ग खुलेंगे। साथ ही दुर्घटना में बचाव होगा और आर्थिक खर्चे कम होंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
