Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Bada Mangal 2024 Daan: बड़ा मंगल पर इन चीजों के दान से खुलेंगे तरक्की के द्वार, बजरंगबली करेंगे बेड़ापार
Bada Mangal 2024 Par Kya Daan Kare: हिंदू पंचांग का तीसरा महीना ज्येष्ठ अथवा जेठ का होता है। इस महीने में आने वाले सभी मंगलवार को बड़ा मंगलवार कहा जाता है। इस दिन भगवान हनुमान जी की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना करने से रोग दोष कष्ट समेत संपूर्ण संकट कट जाते हैं। इसके साथ ही सुख शांति समृद्धि की प्राप्ति होती है।
बड़ा मंगल के पावन पर्व पर भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद पाने के लिए आप कुछ विशेष चीजों का दान कर सकते हैं। इससे भगवान हनुमान जी बेहद ही प्रसन्न होकर आशीर्वाद देंगे। आईये विस्तार पूर्वक जानते हैं कि बड़ा मंगल कब-कब है और किन-किन चीजों का दान करना चाहिए जिससे आपको लाभ की प्राप्ति हो सके।

साल 2024 में कब है बड़ा मंगल -
* प्रथम बड़ा मंगल - 28 मई 2024
* द्वितीय बड़ा मंगल - 4 जून 2024
* तृतीय बड़ा मंगल - 11 जून 2024
* चतुर्थ बड़ा मंगल - 18 जून 2024
बड़ा मंगल पर करें इन चीजों का दान
घी का दान
बड़ा मंगल के पावन पर्व पर आप घी का दान अवश्य करें। इससे आपके संपूर्ण परिवार को भगवान हनुमान जी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा और सुख शांति समृद्धि की प्राप्ति होगी।
दूध का दान
बड़ा मंगल में भगवान हनुमान जी की विधि विधान से पूजा अर्चना करने के पश्चात जरूरतमंदों या गरीबों को दूध का दान अवश्य करें। धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक दूध का दान करने से व्यक्ति को निरोगी स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है और बीमारियों से मुक्ति मिलती है।
मसूर की दाल का दान
मांगलिक दोष से मुक्ति पाने हेतु आप बड़ा मंगल के शुभ अवसर पर मसूर दाल दान कर सकते हैं। माना जाता है कि बड़ा मंगल के पावन पर्व पर मसूर दाल दान करने से मांगलिक दोष का प्रभाव बहुत ही कम हो जाता है। इसके साथ ही कार्यों में आ रही बाधाएं नष्ट हो जाती हैं।
लड्डू का दान
धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक भगवान हनुमान जी का प्रिय भोग लड्डू है। बड़ा मंगल के पावन पर्व पर भगवान हनुमान जी को लड्डू का भोग अवश्य लगाएं जिससे भगवान हनुमान जी प्रसन्न होकर करियर में उन्नति के साथ तरक्की के द्वार खोल देंगे। इसके साथ ही आपके अंदर आने वाली नकारात्मक ऊर्जा को भी जड़ से समाप्त कर देंगे।
लाल मिर्च का दान
अगर आप दुश्मनों से परेशान हैं तो बड़ा मंगल के शुभ अवसर पर लाल मिर्च का दान अवश्य करें जिससे आपके समस्त शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी तथा आपकी राह में किसी भी प्रकार के बाधा उत्पन्न नहीं होंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
