Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Bada Mangal 2024 Shopping: बनी रहेगी बजरंगबली की कृपा, बड़ा मंगल पर घर ले आएं उनकी प्रिय चीज
Bada Mangal 2024 Shopping: प्रथम बड़ा मंगल 28 मई 2024 को है। इस पावन पर्व पर भगवान बजरंगबली की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। कई लोग दान दक्षिणा के साथ-साथ कई उपाय भी करते हैं। बड़ा मंगल पर भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद पाने के लिए कुछ खास चीज जरूर खरीदें।

बड़ा मंगल 2024 पर घर ले आएं बजरंगबली की प्रिय चीजें
* बड़ा मंगल भगवान बजरंगबली को समर्पित है और बजरंगबली जी को लाल रंग अति प्रिय है। ऐसे में बड़ा मंगल के पावन पर्व पर लाल रंग के वस्त्र खरीदें और हो सके तो लाल रंग का वस्त्र का दान भी करें। इससे भगवान बजरंगबली बहुत ही प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही कुंडली में मंगल की स्थिति बहुत ही मजबूत होती है।
* प्रथम बड़ा मंगल पर अपने घर में केसरिया रंग का झंडा अवश्य लगाएँ। इससे नकारात्मक शक्ति आपके घर में प्रवेश नहीं करेगी और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होगा। इसके साथ ही जो नकारात्मक शक्ति पहले से विद्यमान है वह भी नष्ट हो जाएगी। भगवान हनुमान जी को संकट मोचन कहा जाता है ऐसे में भगवान हनुमान जी संपूर्ण परिवार के संकट को हर लेंगे।
* बड़ा मंगल के पावन पर्व पर बैठी हुई या पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा अपने घर पर लायें और भगवान हनुमान जी की विधि विधान से पूजा अर्चना करें। पंचमुखी की प्रतिमा को अपने घर के प्रवेश द्वार पर विद्यमान करें। कहते हैं इससे परिवार के संपूर्ण क्लेश हट जाते हैं और काली शक्ति घर तक प्रवेश नहीं कर सकती। इसके साथ ही सुख शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
* बजरंगबली की पूजा अर्चना के लिए सिंदूर बहुत ही अत्यधिक आवश्यक है। इसके बिना पूजा अधूरी रह जाती है। ऐसे में बड़ा मंगल के खास दिन पर सिंदूर अपने घर में अवश्य लाएं और भगवान हनुमान जी को चोला चढ़ाएं। इसके पश्चात भगवान हनुमान जी के दाहिने पैर का सिंदूर अपने माथे पर तिलक के रूप में लगाएं। इससे लोग दीर्घायु होते हैं।
* बड़ा मंगल पर भगवान हनुमान जी का विशेष आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो पूजा अर्चना के दौरान भगवान हनुमान जी को मीठा पान अर्पित करना कभी न भूलें। यह आपकी तरक्की के दरवाजे खोलेगा और जीवन में हर संभव मिठास आएगी।
* संतान की प्राप्ति एवं दीर्घायु तथा खुशहाली के लिए बड़ा मंगल के पावन पर्व पर अपने घर में बूंदी के लड्डू अवश्य लाएं और इसको जरूरतमंदो या गरीबों को दान करें। इससे भगवान हनुमान काफी प्रसन्न होंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
