Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Powerful Names of Hanuman Ji: बड़ा मंगल को जपें हनुमान जी के ये 12 नाम, बनेंगे बिगड़े काम
12 Powerful Names of Lord Hanuman : धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान हनुमान आज भी कलियुग में धरती पर निवास करते हैं। वे अपने भक्तों के सभी दुख और संकट हर लेते हैं, इसी कारण उन्हें संकटमोचन कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर सच्चे मन और श्रद्धा से उनकी पूजा की जाए, तो बड़े से बड़ा काम भी सरलता से बन जाता है और बिगड़े कार्य भी संवर जाते हैं।
शास्त्रों में उल्लेख है कि हनुमान जी की उपासना से न केवल इस लोक में बल्कि परलोक में भी कल्याण होता है। भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करने के लिए लोग उन्हें प्रसन्न करने के कई उपाय अपनाते हैं। इन्हीं उपायों में से एक है हनुमान जी के 12 पावन नामों का जाप करना।

अगर मंगलवार की शाम को इन 12 नामों का श्रद्धा से जाप किया जाए, तो जीवन के सभी कष्ट दूर हो सकते हैं।
हनुमान जी के 12 नाम इस प्रकार हैं
- ऊं हनुमान
- अंजनीसुत
- वायुपुत्र
- महाबल
- रामेष्ट
- फाल्गुण सखा
- पिंगाक्ष
- अमित विक्रम
- उदधिक्रमण
- सीता शोक विनाशन
- लक्ष्मण प्राणदाता
- दशग्रीव दर्पहा
इन नामों के जाप की विधि और लाभ
सुबह: उठते ही इन नामों का जाप करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
दोपहर: इस समय जाप करने से धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है।
शाम: जाप से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
रात्रि: सोने से पहले जाप करने से सभी बाधाएं दूर होती हैं और शारीरिक पीड़ाओं से राहत मिलती है।
विशेष उपाय
मंगलवार को लाल पेन से भोजपत्र पर इन 12 नामों को लिखकर ताबीज बनाएं और धारण करें। इससे शरीर से संबंधित कष्ट दूर होते हैं और नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है।
श्रद्धा और निष्ठा से किया गया यह नाम जाप हनुमान जी को अत्यंत प्रिय होता है और वे अपने भक्तों की हर दिशा से रक्षा करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
