Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Bada Mangal 2025: बड़ा मंगल पर बजरंगबली को चढ़ाएं ये 5 भोग, प्रसन्न होंगे हनुमान बनेंगे बिगड़े काम
Bada Mangal 2025 : उत्तर भारत में ज्येष्ठ माह में बड़ा मंगल भक्तों द्वारा पूरी श्रद्धा से मनाया जाता है। इस दिन भगवान हनुमान की विशेष पूजा होती है। माना जाता है कि जो लोग पूरी श्रद्धा से इस दौरान बजरंगबली की पूजा करते हैं उनके सारे संकट दूर हो जाते हैं। मान्यता ये भी है कि बड़ा मंगल के दिन बजरंगबली को विशेष भोग अर्पित करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन की सभी अड़चनें दूर होती हैं।

आइए जान लेते हैं बड़ा मंगल पर हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए क्या भोग अर्पित करें और कैसे करें उनकी पूजा?
कब से कब तक है बड़ा मंगल 2025?
सबसे पहले ये जान लेते हैं कि बड़ा मंगल 2025 कब से कब तक है। दरअसल इस साल 13 मई 2025 से ज्येष्ठ माह की शुरुआत हुई है। इस साल 5 बड़ा मंगल पड़ रहे हैं और आज चौथा बड़ा मंगल है, आखिरी बड़ा मंगल 10 जून 2025 को पड़ेगा। बजरंगबली के भक्तों के लिए ये पांचों मंगल बहुत ही महत्वपूर्ण हैं।
हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए लगाएं ये खास भोग
1. चूरमा या बेसन के लड्डू
बता दें कि हनुमान जी को मीठा अत्यंत प्रिय है। ऐसे में बड़ा मंगल पर बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए उन्हें बेसन या चने के आटे के लड्डू का भोग लगाएं इससे आपके बिगड़े काम बनेंगे और करियर में सफलता मिलेगी।
2. गुड़ और चना
संकटों से मुक्ति के लिए बजरंगबली को गुड़ व चना का भोग लगाएं। इसके लिए स्नान आदि नित्य कर्म करने के बाद मंदिर जाएं और हनुमान चालीसा कर उन्हें गुड़-चना का भोग लगाएं। ऐसा करने से घर से संकट दूर होंगे और सुख-समृद्धि आएगी।
3.केले का प्रसाद
हनुमान जी को केला भी बहुत प्रिय है। अगर किसी के परिवार में दुख और कलेश रहता है और शारीरिक कष्ट ने भी परेशान किया हुआ है तो बड़ा मंगल पर हनुमान जी का रूप माने जाने वाले बंदरों को केले का भोग लगाएं। ऐसा करने से घर से दुख-दरिद्रता बाहर होगी और सुख समृद्धि का आगमन होगा।
4. मोतीचूर के लड्डू
मोतीचूर के लड्डू भी बजरंगबली के प्रिय है। ऐसे में चौथे बड़ा मंगल पर हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंदिर जाएं और हनुमान चालीसा व बजरंग बाण का पाठ करने के बाद उन्हें मोतीचूर के लड्डू का भोग अर्पित करें। ऐसा करने से रोग-निवारण होगा और आत्मबल में वृद्धि होगी।
5. केसर वाले मीठे चावल
बड़ा मंगल पर हनुमान जी को केसर वाले मीठे चावल का भोग भी अर्पित किया जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत होती है और किस्मत के दरवाजे खुल जाते हैं।
बड़ा मंगल पर कैसे करें हनुमान जी की पूजा
बड़ा मंगल पर हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए सबसे पहले स्नान आदि करें और साफ वस्त्र धारण करें।
हनुमान जी को सिंदूर चढाएं और उन्हें चमेली का तेल अर्पित करें।
अब हनुमान जी को उनका मनपसंद भोग चढ़ाएं जो हमने ऊपर बताया भी है। आप अपनी श्रद्धा के अनुसार भोग लगा सकते हैं।
हनुमान चालीसा और बजरंग बाण क पाठ करें और राम नाम का भी जप करें, साथ ही संध्या के समय घी का दीपक जलाकर भगवान की आरती करें।
प्रसन्न होंगे हनुमान तो बनेंगे बिगड़े काम
ये तो आपने कई बार या यूं कहें रोज ही सुना होगा कि हनुमान जी को संकट मोचन कहा जाता है। अगर जो भक्त बड़ा मंगल के दौरान बजरंगबली की श्रद्धा भाव से विधि-विधान से पूजा करेगा उसके बिगड़े काम बनेंगे। शत्रुओं पर विजय मिलेगी और हर काम में सफलता प्राप्त होगी। मानसिक शांति मिलेगी, शारीरिक कष्ट दूर होंगे और और आत्मबल मिलेगा व परिवार में सुख-शांति रहेगी।



Click it and Unblock the Notifications
