Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Bada Mangal 2025: बड़ा मंगल पर करें ये 5 उपाय, बाधाएं होंगी दूर, बरसेगी बजरंगबली की कृपा
Bada Mangal 2025: हनुमान जी को संकट मोचन कहा जाता है। वैसे तो कहा जाता है कि हर दिन बजरंगबली की पूजा करने से चमत्कारी फलों की प्राप्ति होती है। मगर ज्येष्ठ माह में पवन पुत्र बजरंगबली की पूजा का बड़ा महत्व माना जाता है। इस महीने में पड़ने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल या या बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है।
इस दौरान बजरंगबली की पूजा करने व खास उपाय करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। पता हो कि इस साल ज्येष्ठ माह की शुरुआत 13 मई से हुई है और 10 जून को समाप्ति होगी ऐसे में ये इस माह सा चौथा बड़ा मंगल है। आइए जान लेते हैं कि बड़ा मंगल वाले दिन वो कौन से 5 काम करें कि हनुमान जी की कृपा बरसे और दुख दूर हों, धन वर्षा हो व सारे रुके हुए काम संपन्न हों।

1. जरूरतमंदों को दान करें
अगर आपके काम होते-होते रुक रहे हैं तो आप बड़ा मंगल के दिन स्नान आदि नित्य काम कर हनुमान जी के मंदिर जाएं और भगवान बजरंगबली की पूजा आराधना करें। इसके अलावा जरूरतमंदों को दान दें, इससे हनुमान जी की कृपा बरसेगी और रुके हुए काम अच्छी प्रकार से पूरे होंगे।
2. कारोबार में कैसे पाएं लाभ
अगर आप व्यापारी हैं और आपका कारोबार उस मुकाम तक नहीं पहुंच पा रहा है जैसा आप चाहते हैं और उसके लिए मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें पान का बीड़ा चढ़ाएं और सच्चे मन से हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से आपकी कारोबार संबंधी परेशानियां दूर होंगी।
3. गृह कलेश को दूर करने के लिए
जिनके घर में अक्सर कलेश बना रहता है और आपस में मनमुटाव रहता है उन लोगों को बड़ा मंगल के दिन विशेष रूप से सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से बजरंगबली की कृपा होगी और घर के लोगों में प्यार बढ़ेगा।
4.अच्छी नौकरी के लिए
लाख कोशिश करने के बाद भी अच्छी नौकरी नहीं मिल रही है या यूं कहें कि योग्यता अनुसार नौकरी नहीं मिल रही है तो बड़ा मंगल के दिन हनुमान मंदिर में जाकर घी और गुड़ का दान करें। ऐसा करना काफी फलदायी होगा और आपको आपकी योग्यता के अनुसार नौकरी मिलेगी व जीवन की बाधाएं दूर होंगी।
5. रोग दोष दूर करने के लिए
जिन लोगों को शारीरिक कष्ट रहता है वो लोग बड़ा मंगल के दिन हनुमान मंदिर में जाएं और संभव हो तो 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें ऐसा करने से शारीरिक और मानसिक कष्ट दूर होंगे।



Click it and Unblock the Notifications
