Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ का पहला बड़ा मंगल आज, जानें महत्व और पूजा विधि
Bada Mangal 2026: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवार का विशेष महत्व है, जिन्हें 'बड़ा मंगल' या 'बुढ़वा मंगल' के नाम से जाना जाता है। विशेषकर, उत्तर भारत और लखनऊ इसकी अलग ही धूम देखन को मिलती है। साल 2026 में ज्येष्ठ माह बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इसकी अवधि सामान्य से अधिक रहने वाली है। यह महीना 2 मई से शुरू होकर 29 जून तक चलेगा और अधिक मास के कारण भक्तों को पूजा-पाठ के लिए ज्यादा समय मिलेगा। इस दौरान एक दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिसमें पूरे आठ मंगलवार पड़ेंगे। बता दें इससे पहले 2007 में ऐसा संयोग बना था और अब पूरे 19 सालों बाद ऐसा दुर्लभ संयोग दोबारा बनने जा रहा है। इस संयोग के कारण इस बार ज्येष्ठ के मंगलवारों का महत्व और बढ़ गया है। मान्यता है कि इसी महीने में हनुमान जी की मुलाकात भगवान श्रीराम से हुई थी, इसलिए यह समय हनुमान की पूजा के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। इस दौरान श्रद्धा और विश्वास के साथ की गई आराधना से जीवन की परेशानियां कम होती हैं और सुख-समृद्धि के रास्ते खुलते हैं। तो चलिए, जानते हैं बड़ा मंगल कब-कब पड़ेंगे और इस दौरान क्या करना चाहिए -

2026 में कब-कब है बड़ा मंगल?
पहला बड़ा मंगल - 5 मई 2026
दूसरा बड़ा मंगल - 12 मई 2026
तीसरा बड़ा मंगल - 19 मई 2026
चौथा बड़ा मंगल - 26 मई 2026
पांचवां बड़ा मंगल - 2 जून 2026
छठा बड़ा मंगल - 9 जून 2026
सातवां बड़ा मंगल - 16 जून 2026
आठवां बड़ा मंगल - 23 जून 2026
बड़ा मंगल का महत्व
ज्येष्ठ महीने के मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है और इसका खास धार्मिक महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इसी अवधि में भगवान हनुमान और श्रीराम का मिलन हुआ था, इसलिए यह महीना हनुमान जी को बेहद प्रिय माना जाता है। इस दौरान उनकी पूजा करने से विशेष कृपा मिलने और मनोकामनाएं पूरी होने की बात कही जाती है। एक अन्य कथा के अनुसार, महाभारत काल में भीम को अपनी ताकत पर काफी गर्व था। तब हनुमान जी ने वृद्ध वानर का रूप धारण कर उनका अभिमान तोड़ा। जब भीम उनकी पूंछ तक नहीं हटा पाए, तो उन्हें अपनी शक्ति की सीमा का एहसास हुआ। इसी कारण इसे बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है। इन मान्यताओं के चलते इस दिन हनुमान जी की भक्ति को बेहद फलदायी माना जाता है, जिससे साहस, शक्ति और कष्टों से राहत मिलने की मान्यता है।
ऐसे करें हनुमान जी की पूजा
इस दिन भगवान हनुमान की विधि-विधान से पूजा करना शुभ माना जाता है। श्रद्धा के साथ की गई आराधना विशेष फल देती है। सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभकारी माना जाता है, जिससे मन को शांति मिलती है और नकारात्मकता दूर होती है। जरूरतमंदों को पानी पिलाना, चना और शरबत बांटना पुण्य का काम माना जाता है, खासकर गर्मी के मौसम में इसका महत्व और बढ़ जाता है। हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करना भी शुभ माना जाता है, जिससे जीवन की बाधाएं कम होने की मान्यता है। इसके अलावा, हनुमान मंदिर जाकर दर्शन करना और सच्चे मन से प्रार्थना करना इस दिन बेहद फलदायी माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
