Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Basant Panchami Ke Din Hair Cut: बसंत पंचमी के दिन बाल कटवाना शुभ या अशुभ?
Basant Panchami Ke Din Hair Cut: बसंत पंचमी माता सरस्वती को समर्पित दिन है। हिंदू धर्म में मां शारदे का पर्व बसंत पंचमी काफी महत्व रखता है। इस दिन मां सरस्वती की विधिवत पूजा की जाती है। उन्हें ज्ञान और वाणी की देवी मानी जाता है। ऐसी मान्यता है कि जिस जातक पर देवी सरस्वती अपनी कृपा बरसाती है उसे ज्ञान और कला में महारत मिल जाती है।
बसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त में मां शारदे की विधिवत विशेष भक्ति और अराधना से सफलता की कुंजी हाथ लगती है तथा भक्त के ऊपर ज्ञान का आशीर्वाद बना रहता है। इस वर्ष बसंत पंचमी का शुभ पर्व 14 फरवरी को है।

बसंत पंचमी 2024 की तिथि
हिंदू पंचांग के मुताबिक, माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल पंचमी तिथि की शुरुआत 13 फरवरी को दोपहर 02.41 बजे से होगी और 14 फरवरी को दोपहर 12.09 बजे तिथि का समापन होगा। उदया तिथि को मानते हुए बसंत पंचमी का पर्व 14 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन विशेष विधि विधान से माता सरस्वती की पूजा अर्चना की जानी चाहिए जिस ना केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि करियर में भी सफलता की प्राप्ति हो सकती है। कुछ कार्य हैं जिन्हें बसंत पंचमी के दिन नहीं करना चाहिए इससे देवी सरस्वती नाराज हो सकती हैं। इन्ही में से एक काम है बसंत पंचमी के दिन बाल कटवाना।
बसंत पंचमी के दिन बाल कटवाना सही या गलत?

ऐसी मान्यता है की सरस्वती पूजा के दिन बाल कटवाने से सरस्वती माता रुष्ट हो जाती हैं। धार्मिक ग्रंथो के मुताबिक़ किसी भी शुभ दिन पर बाल कटवाना अच्छा नहीं माना जाता है। बाल कटवाने के अलग अलग अर्थ भी निकाले जाते हैं। पर अधिकतर मामलों में बाल कटवाना शुभ नहीं माना जाता है।
ये बात महाभारत के अनुशासन पर्व में भी बताई गयी है। ऐसी मान्यता है कि शुभ दिन पर बाल कटवाने से धन, बुद्धि और ज्ञान की हानि होती है, इसलिए बसंत पंचमी के दिन बाल ना कटवाएं। पहले ही बाल कटवा लें ताकि आपको सरस्वती पूजा के दिन बाल कटवाना ना पड़े। पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ सरस्वती माता की पूजा करें ताकि घर और जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैले। इसके अलावा एक बात का ध्यान रखें कि इस दिन घर आये किसी जरूरतमंद को खाली हाथ ना लौटाएं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
