Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Basant Panchami 2024: पढ़ाई में बच्चा है पीछे तो सरस्वती पूजा पर करें ये आसान उपाय
Basant Panchami 2024 Upay for Students: बहुत सारे विद्यार्थी हैं जो कम्पटीशन की तैयारी करते हैं लेकिन सफलता नहीं मिलती। इसका कारण ये भी होता है की उनमें एकाग्रता नहीं होती और पढ़ाई में मन नहीं लगता।
ऐसे छात्रों के लिए सरस्वती पूजा एक सुनहरा अवसर है जब वे विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा कर एक आसान उपाय कर सकते हैं जिनसे उन्हें बहुत लाभ मिलेगा। आइये जानते हैं वो उपाय।

बसंत पंचमी 2024
इस वर्ष यानी 2024 में सरस्वती पूजा बसंत पंचमी 14 फ़रवरी को मनाई जाएगी। बसंत पंचमी के दिन ही माता सरस्वती हाथों में वीणा और पुस्तक लिए श्वेत कमल पर विराजमान होकर प्रकट हुई थीं। जिन्हें विद्या प्राप्त करना हो वो माता सरस्वती की उपासना करते हैं। बसंत पंचमी के दिन पूरे मन से और आतंरिक शुद्धता से जो माता सरस्वती की पूजा करते हैं उनकी मनोकामना पूरी होती है।
बसंत पंचमी पर करें ये उपाय
मेहनत से पढ़ाई लिखाई करने के बाद भी जिन विद्यार्थियों को सफलता नहीं मिल पा रही है वो छात्र ये उपाय करें तो उन्हें जरुर लाभ मिलेगा। बसंत पंचमी के दिन कनेल का फूल जो पीला रंग का हो उससे एक माला बनाएं। फिर माता सरस्वती की पूजा करते समय माता को पीला वस्त्र और पीला चन्दन अर्पित करें। फिर कनेल के पुष्पों से बनी माला को माता को अर्पित करें। इससे माता सरस्वती बहुत प्रसन्न होती हैं क्योंकि माता सरस्वती का सबसे प्रिय रंग पीला है। सरस्वती पूजा के दिन माता की एक तस्वीर जरुर बनाएं। इसके बाद सरस्वती बीज मंत्र का 108 बार जाप करें। माता सरस्वती की विशेष कृपा जरुर मिलेगी।
बसंत पंचमी 2024 शुभ मुहूर्त
2024 में 14 फ़रवरी के दिन सरस्वती पूजा का मुहूर्त इस प्रकार है: दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से लेकर 1 बजकर 30 मिनट तक सरस्वती पूजा का योग बन रहा है। ये जरुर जान लें कि इस दिन रवि योग और अमृत योग का भी निर्माण हो रहा है इसलिए इस बार की सरस्वती पूजा बहुत महत्वपूर्ण है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
