Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Basant Panchami 2024 Shopping: बसंत पंचमी में घर ले आएं ये चीज, बदल जाएगी किस्मत, मां सरस्वती की रहेगी कृपा
Basant Panchami 2024 Shopping: हिंदू पंचांग के मुताबिक, माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन बसंत पंचमी मनाई जाती है। इस वर्ष पंचमी तिथि की शुरुआत 13 फरवरी को दोपहर 02.41 बजे से होगी और इसका समापन 14 फरवरी को 12.09 बजे होगा। उदया तिथि को मानते हुए इस वर्ष बसंत पंचमी का पर्व 14 फरवरी को मनाया जाएगा।
बसंत पंचमी के शुभ दिन देवी मां सरस्वती का पूजन किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन माता सरस्वती का अवतरण हुआ था। सनातन धर्म में माता सरस्वती को ज्ञान, बुद्धि, कला की देवी कहा जाता है। इस दिन मां शारदे की अराधना से ज्ञान और सफलता की प्राप्ति होती है। इस दिन से मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। इस शुभ दिन कुछ विशेष वस्तुएं घर लाई जानी चाहिए जिससे लाभप्रद नतीजे प्राप्त हो सके -

कलाकारों के ऊपर बनी रहेगी मां सरस्वती कृपा
मां सरस्वती को विद्या की देवी माना जाता है। विद्यार्थी हो या कलाकार, सभी को मां सरस्वती के आशीर्वाद की ज़रूरत होती है। संगीत या अन्य विधाओं में रूचि रखने वाले व्यक्तियों को अपना वाद्य यंत्र या फिर अपने कार्य करने के उपकरण को बसंत पंचमी के दिन अपने घर लेकर लाना चाहिए। माँ शारदा स्तुति मंत्र के साथ उस वाद्य यंत्र की पूजा अर्चना करनी चाहिए।
वैवाहिक जीवन तथा दांपत्य जीवन में मिल सकेगा लाभ
अगर किसी जातक के विवाह में दिक्कत आ रही है तो बसंत पंचमी के दिन उसे मां सरस्वती की विशेष विधान से पूजा अर्चना करनी चाहिए। नव विवाहित जोड़ें बसंत पंचमी के दिन आभूषण खरीदें और पति पत्नी मिलकर मां सरस्वती की पूजा करें और उन्हें सफ़ेद फूल व सफ़ेद मिठाई का भोग लगायें।
अपने घर लाएं ये पौधा
बसंत पंचमी की पूजा में मोरपंखी पौधे का बहुत महत्व होता है। बसंत पंचमी के दिन मोरपंखी का पौधा अपने घर में अवश्य लाना चाहिए। मोरपंखी के पौधे को आप अपने घर की पूर्व दिशा, ड्राइंग रूम, मुख्य द्वार, मंदिर किसी भी उचित जगह रख सकते हैं। यह पौधा घर के लिए बेहद शुभ होगा और परिवार को सुख, शांति व समृद्धि की प्राप्ति होगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
