Latest Updates
-
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: रविवार को इन 5 राशियों पर होगी धन वर्षा, सूर्य देव बदलेंगे आपका भाग्य -
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद
Basant Panchami 2024 Shadi Muhurat: बसंत पंचमी पर अबूझ मुहूर्त, विवाह के लिए साल का उत्तम दिन
Basant Panchami 2024 Shadi Muhurat: बसंत पंचमी में इस बार बहुत ही लंबे अरसे बाद एक खास योग बन रहा है। 14 फरवरी के दिन प्रेमी जोड़े वेलेटाइन डे रूप में मनाते हैं। इस बार वैलेंटाइन डे और बसंत पंचमी एक ही दिन पर होने के कारण शादियों का क्रेज बढ़ गया है। बसंत पंचमी में मां सरस्वती का विधि विधान से पूजन किया जाता है। इसके साथ ही कामदेव की भी आराधना की जाती है।
बसंत पंचमी शुभ एवं मांगलिक कार्यों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है। इस दिन बिना किसी मुहूर्त या पंचांग देखें मांगलिक कार्य जैसे शादी विवाह गृह प्रवेश, मुंडन, तथा नामकरण इत्यादि मांगलिक कार्य संपन्न कर सकते हैं। बसंत पंचमी एक ऐसा दिन है जिसमें बिना किसी मुहूर्त निकाले आप मांगलिक कार्य कर सकते हैं।

विवाह के संबंध में ऐसा कहा जाता है कि बिना किसी मुहूर्त के विवाह संभव नहीं है। अगर संभव बन भी जाता है तो रिश्ते ज्यादा दिन नहीं टिक पाते हैं तो इस कारण बिना शुभ मुहूर्त देखे विवाह नहीं किये जाते हैं। संयोगवश अगर किसी का विवाह मुहूर्त नहीं निकल पा रहा है तो बिना किसी हिचकिचाहट के बसंत पंचमी की तिथि चुन सकता है। माना जाता है कि बसंत पंचमी बहुत ही शुभ सिद्ध योग दिवस है। बसंत पंचमी के दिन विवाह करने से वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहता है।
बसंत पंचमी में अबूझ साया -
विद्या की देवी मां सरस्वती के प्राकट्य उत्सव के रूप में बसंत पंचमी मनाया जाता है। इस दिन मां शारदे की पूजा अर्चना की जाती है। ज्योतिषचार्यों के अनुसार, बसंत पंचमी में एक विशेष साया है। इससे अबूझ मुहूर्त साया कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार जिस तिथि में अबूझ साया पड़ता है, उस तिथि में बिना किसी पंचांग देखें शुभ कार्य संभव होते हैं। ऐसा माना जाता है कि अबूझ साया में किसी प्रकार की रुकावट या बाध्यता उत्पन्न नहीं होती है। समय विलंब होते होते अनेकों जोड़ों को विवाह का मुहूर्त नहीं मिलता है। उनके लिए खास योग बसंत पंचमी का है। बिना किसी मुहूर्त या तिथि देखें आपका विवाह संभव है। यही वजह है कि बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर लाखों संख्याओं में विवाह संपन्न होते हैं। इस बार बसंत पंचमी और वैलेंटाइन डे का खास योग बन रहा है जिससे 13 व 14 फरवरी को बडी संख्या में विवाह होंगे।
बसंत पंचमी की शुभ अवसर पर अबूझ साया योग के साथ साथ दोषरहित श्रेष्ठ भी है। दोषरहित श्रेष्ठ खास योग है। इस योग के कारण शुभ कार्य या मांगलिक कार्य जैसे शादी विवाह गृह प्रवेश इत्यादि अनुकूल हो जाते हैं। मान्यता है कि अगर इस दिन विवाह होता है तो सात जन्मों तक रिश्ता जुड़ा रहता है।
13 और 14 फरवरी 2024 शुभ
ज्योतिष आचार्यो के अनुसार माघ मास शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 13 फरवरी दोपहर 02:41 मिनट से हो रही है। बसंत पंचमी का शुभ मुहूर्त 14 फरवरी दोपहर 12:09 मिनट तक रहेगा। बसंत पंचमी मुख्य रुप से 14 फरवरी को मनाया जाएगा। मां सरस्वती की पूजा अर्चना इसी दिन होगी। हालांकि मांगलिक कार्य 13 फरवरी सायं काल में भी संपन्न हो सकते हैं।
29 फरवरी को भी है शादी का शुभ मुहूर्त
29 फरवरी भी बहुत खास दिन है क्योंकि यह 4 साल में एक बार आता है। बड़े-बड़े होटलों तथा रेस्टोरेंट के मालिकों के अनुसार प्री बुकिंग हो चुकी है। 29 फरवरी 4 साल में एक बार आने के कारण इस दिन शुभ मुहूर्त का इंतजार लोग नहीं करते हैं क्योंकि यह अपने में ही एक शुभ मुहूर्त होता है। लेकिन ज्योतिष आचार्यों के अनुसार 29 फरवरी 2024 में शुभ मुहूर्त है। इस दिन बहुत शादी विवाह संपन्न होंगे।
फरवरी, मार्च तथा अप्रैल में विवाह के शुभ मुहूर्त - 1 फरवरी, 3 फरवरी, 4 फरवरी, 5 फरवरी, 6 फरवरी, 7 फरवरी, 8 फरवरी, 12 फरवरी, 13 फरवरी, 18 फरवरी, 19 फरवरी, 24 फरवरी, 25 फरवरी, 26 फरवरी, 27 फरवरी।
मार्च 2024- 2 मार्च, 4 मार्च, 7 मार्च, 11 मार्च
अप्रैल 2024- 18 अप्रैल, 19 अप्रैल, 20 अप्रैल, 21 अप्रैल, 22 अप्रैल, 23 अप्रैल, 24 अप्रैल, 25 अप्रैल, 26 अप्रैल।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications