Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Bathing Rules: नहाने के बाद महिलाओं को भूल से भी नहीं करना चाहिए ये काम, परिवार पर आता है संकट
Bathing Rules for Women: ज्यादातर महिलाएँ अपनी आम जिंदगी में बहुत ही व्यस्त होती है क्योंकि महिलाएँ सुबह सोकर उठते ही अपने कामों में व्यस्त हो जाती है। अपने पति के लिए टिफिन पैक करने से लेकर बच्चों को तैयार करके स्कूल भेजने की जल्दबाज़ी में ज्यादातर महिलाएँ सुबह जल्दी नहा लेती हैं। नहाने के पश्चात अपनी कुछ आदतों पर ध्यान भी नहीं रख पाती जिस कारण उनके जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही कहीं न कहीं यह नकारात्मक प्रभाव संपूर्ण परिवार वालों के जीवन में भी देखने को मिलता है।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक महिलाओं को स्नान करने के पश्चात कुछ कार्य नहीं करना चाहिए। इससे कुंडली में नवग्रह की स्थिति बहुत ही कमजोर होने लगती है जिसका सीधा-सीधा असर व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दशा पर पड़ने लगता है। महिलाओं को नहाने के पश्चात निम्नलिखित गलतियां करने से बचना चाहिए।

Bathing Rules for Women As Per Jyotish Shastra
गीले कपड़े
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक नहाने के पश्चात कपड़ों को गीले बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। अधिकतर महिलाओं का स्वभाव होता है कि वह नहाने के पश्चात अपने कपड़ों को गिला करके बाथरूम में ही छोड़ देती है ताकि उसको बाद में धो सके। लेकिन ऐसा कभी नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे कुंडली में सूर्य की स्थिति बहुत ही कमजोर हो जाती है। इससे व्यक्ति के अंदर में आलस्य बढ़ जाता है। किसी भी कार्य में बिल्कुल भी मन नहीं लगता है। इसके अलावा फेफड़े और दिल संबंधित बीमारियों का सामना करने का खतरा भी बढ़ जाता है। कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत करने के लिए भगवान सूर्य देव को रोजाना ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके जल का अर्घ्य देना चाहिए। इसके अलावा जरूरतमंद या गरीबों को दान दक्षिणा करनी चाहिए।
टूटे हुए बाल

ज्यादातर महिलाओं की आदत होती है कि वह बाल धोने के पश्चात टूटे हुए बाल को बाथरूम में ही छोड़ देती है। अगर आप ऐसा करते हैं तो बिल्कुल सावधान हो जाइए। इस गलती से कुंडली में दो ग्रहों की स्थिति कमजोर होती है। ज्योतिष शास्त्रों में इस बात का विशेष उल्लेख किया गया है कि बाथरूम में टूटे हुए बालों को छोड़ने से मंगल और शनि देवता नाराज हो जाते हैं। इससे आपको जीवन में कैरियर संबंधित बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा धन की हानि भी हो सकती है। इसके कारण आपका मनोबल की स्थिति हमेशा नीचे रह सकता है।
गंदा पानी
ज्यादातर लोगों की आदत होती है कि नहाने के पश्चात बाथरूम में गंदा पानी छोड़ देते हैं। हर जगह पर साबुन का गंदा पानी और बाल पड़े रहते हैं। ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक आपकी यह गलती राहु और केतु देवता को नाराज कर सकती है। इसके अलावा शनि देव के गुस्से का सामना भी करना पड़ सकता है। इससे जीवन में अनेक प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, जैसे कि आप अपने करियर में सफलता प्राप्त करने के लिए जूझ सकते हैं साथ ही सेहत और घर परिवार की सुख शांति पर बुरा असर पड़ सकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
