Latest Updates
-
चारों धाम की यात्रा के बाद भी अधूरा है यह पुण्य! कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर स्नान क्यों है जरूरी? -
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें -
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व -
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक
Bathroom Vastu Tips: क्या आप भी गीले बालों में ही लगा लेती हैं सिंदूर?
घर का बाथरूम एक ऐसी जगह होती है जहां हम लोग खुद को साफ़ करते हैं, फ्रेश होते हैं और अपने आगे के दिन के लिए तैयार होते हैं। लेकिन फिर भी ये जगह सबसे ज्यादा नज़रंदाज़ रहती है।
कई घरों में बाथरूम की साफ़ सफाई पर ध्यान नहीं दिया जाता है जिस कारण घर और जीवन में नकारात्मकता आनी शुरू हो जाती है। वास्तु के अनुसार बाथरूम को साफ़ सुथरा रखना बहुत ज़रूरी होता है जिससे घर में सकारत्मक उर्जा बनी रहे। जानते हैं आर्थिक वृद्धि और घर के फलने फूलने के लिए बाथरूम में किए जा सकने वाले वास्तु उपाय -

पहले से भरा पानी ना करें उपयोग
बाथरूम में नहाने के बाद बाल्टी में बचा पानी न छोड़ा करें। यदि घर का कोई सदस्य उस बचे पानी से नहाता है तो उसका दुष्प्रभाव उसके जीवन पर दिखने लगता है। हमेशा साफ़ पानी से ही नहाना चाहिए। इससे वास्तु दोष की समस्या का निवारण होता है और अच्छा प्रभाव पड़ता है।
गीले बालों में ना करें ऐसा
शादीशुदा महिलाएं नहाते ही श्रृंगार करती हैं और सिन्दूर लगा लेती हैं। वास्तु के अनुसार महिलाओं को गीले बालों में सिन्दूर नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में तनाव आने लगता है और महिला के मन में भी नकारात्मक विचार आने लगते हैं।
नहाने के तुरंत बाद ध्यान रखें इन बातों का
वास्तु के अनुसार नहाने के तुरंत बाद किसी नुकीली चीज़ का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसलिए नहाकर नाख़ून नहीं काटने चाहिए।
इसके साथ ही नहाने के तुरंत बाद आग के पास नहीं जाना चाहिए। थोड़ी देर रूककर ही रसोई में आग के पास जाएं। इसके साथ ही तुरंत पूजा का दिया भी ना जलाएं, थोड़े समय के बाद ही पूजा करने जाएं।

नहाने के बाद रखें इस बात का ख्याल
नहाने के बाद बाथरूम को एकदम सुखा और साफ़ करके निकलें। इसे गीला, गन्दा और अस्त व्यस्त नहीं छोड़ना चाहिए। नहाकर निकलने से पहले बाथरूम को पूरी तरह वाइपर से सुखा कर निकला करें। इससे घर में आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी और तंगी खत्म होगी। नहाने के बाद बाथरूम साफ़ ना करने से राहु, केतु और शनि ग्रह का प्रकोप हावी होने लगता है।
गीले कपड़ों को बाद के लिए ना छोड़ें
नहाने के बाद गीले कपड़ों को बाद में धोने के लिए नहीं छोड़ना चाहिए। यदि कपड़े सूखे हैं तो उन्हें लांड्री के लिए डालें और अगर वे गीले हों तो नहाने के साथ ही उन्हें धो दें। गीले कपड़े रोज़ाना बाद के लिए रखना वास्तु के अनुसार आपके सूर्य को कमज़ोर करता है। सूर्य के कमज़ोर होने से धन समस्याओं के साथ साथ परिवार में संघर्षों का सामना भी करना पड़ता है।

मेकअप करते वक्त इस बात का रखें ध्यान
ऐसी मान्यता है कि नहाने के तुरंत बाद मेकअप नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही खुले व गीले बालों में भी मेकअप नहीं करना चाहिए। खुले बाल नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं। इसलिए बालों को बांधकर ही शृंगार करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
