Latest Updates
-
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन
Bhadli Navami 2024: कब पड़ रही है भड़ली नवमी, चातुर्मास से पूर्व इस दिन रहेगा विवाह का आखिरी मुहूर्त
Bhadli Navami 2024 प्रत्येक वर्ष आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष में भड़ली नवमी पड़ती है। आषाढ़ मास में गुप्त नवरात्रि 6 जुलाई से प्रारंभ होगी और 15 जुलाई 2024 को इसकी समाप्ति होगी। इस दौरान माँ दुर्गा की विशेष विधि विधान से पूजा अर्चना करना बेहद ही शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं इस वर्ष भड़ली नवमी कब है और इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या होगा:

भड़ली नवमी कब है (Bhadli Navami 2024 Kab Hai)
आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 14 जुलाई सायं काल 5:26 से प्रारंभ होगी और 15 जुलाई सायं काल 7:19 पर इसकी समाप्ति होगी। उदया तिथि के मुताबिक मुख्य रूप से 15 जुलाई को भड़ली नवमी मनाई जाएगी। भड़ली नवमी को चातुर्मास से पूर्व विवाह का आखिरी शुभ मुहूर्त होता है।
शुभ योगों का निर्माण
भड़ली नवमी पर सिद्ध योग प्रात काल 7:00 बजे तक रहेगा। इसके पश्चात 16 जुलाई को 7:19 तक साध्य योग रहेगा। वही पूरे दिन भर रवि योग बना रहेगा।
भगवान शिव और माँ पार्वती की पूजा करें-
भड़ली नवमी के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा अर्चना करना बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से जातक की संपूर्ण मनोकामनाएँ पूर्ण होती है और शुभ फल की प्राप्ति होती है।
पौराणिक मान्यता
पौराणिक मान्यता के मुताबिक भड़ली नवमी के पश्चात भगवान विष्णु शयन अवस्था में चले जाते हैं यह तिथि शादी विवाह के लिए शुभ नहीं मानी जाती है।
चातुर्मास की शुरुआत
भड़ली नवमी के पश्चात देवशयनि एकादशी यानी 17 जुलाई से चातुर्मास प्रारंभ हो जाएगा। इस माह का समापन 12 नवंबर 2024 को होगा।
मांगलिक कार्य करना वर्जित
चातुर्मास में मांगलिक कार्य जैसे शादी-विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, सगाई, नामकरण इत्यादि कार्य करना वर्जित होता है। इस माह में तामसिक भोजनों का सेवन करने से बचना चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications