Latest Updates
-
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा -
World Heritage Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: मिथुन, तुला और कुंभ के लिए आज बड़ा दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Akshaya Tritiya 2026 Daan: अक्षय तृतीया पर इन 5 चीजों का करें दान, कभी नहीं होगी अन्न और धन की कमी
Bigg Boss 19 कंटेस्टेंट तान्या मित्तल पर लगा 'नमाज' पढ़ने का आरोप, जानें क्या होता है 'कर दर्शन' मंत्र
Tanya Mittal Namaz Controversy: बिग बॉस का घर हमेशा ही विवादों और चर्चाओं से भरा रहता है। इस बार बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल सुर्खियों में आ गई हैं। वो अक्सर अपनी लग्जरी लाइफ और मैं कुछ नहीं करूंगी और मैं सबसे अमीर हूं वाले मुद्दों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इसके अलावा अपने साड़ी पहनने की वजह से और दूसरों को छोटे कपड़े पहनने पर ज्ञान देने की वजह से भी वो चर्चाओं में छाई रही हैं। अब एक बार वो अपने एक वायरल वीडियो की वजह से सुर्खियों में छा गई हैं जिसमें उन पर आरोप लग रहा है कि वो बिग बॉस के घर में नमाज पढ़ रही हैं। जहां एक तरफ वो खुद को सनातनी बताती हैं वहीं दूसरी तरफ उनका नमाज पढ़ना और धर्म बदलने की खबरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
मगर जो दिख रहा है वो सच नहीं है तान्या नमाज नहीं पढ़ रही हैं बल्कि कर दर्शन मंत्र कर रही हैं। हालांकि उस वीडियो को सोशल मीडिया से हटा दिया गया है लेकिन ये जानना जरूरी है कि आखिर वो कर क्या रही थीं? आप सोच रहे होंगे कि वो क्या होता है, जिन्हें पता है वो तो समझ ही गए होंगे लेकिन जिन्हें नहीं पता उनके बीच इस बारे में इस बारे में समझने की जिज्ञासा बढ़ गई है। आइए जानते हैं आखिर क्या है कर दर्शन मंत्र और इसका धार्मिक महत्व? साथ ही तान्या वाला माजरा क्या है वो भी जान लेते हैं?

क्या सच में तान्या पढ़ रही थीं 'नमाज'
सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर विवाद मचा हुआ है कि खुद को सनातनी हिंदू बताने वाली तान्या मित्तल क्या सच में 'नमाज' पढ़ रही हैं? बता दें कि जैसा वीडियो में दिखाया जा रहा है वैसा है नहीं। तान्या 'नमाज' नहीं पढ़ रही हैं बल्कि वो 'कर दर्शन' कर रही हैं। अब सवाल ये भी उठ रहा है कि आखिर कर दर्शन क्या है और इसे करने के क्या लाभ हैं? चलिए आपके इस सवाल का भी जवाब देते हैं।
क्या है कर दर्शन का महत्व?
हिंदू धर्म में कर दर्शन मंत्र का विशेष स्थान है। सुबह उठकर सबसे पहले अपनी हथेलियों को देखने और यह मंत्र बोलने की परंपरा है। मान्यता है कि हथेलियों में ही लक्ष्मी (धन), सरस्वती (ज्ञान) और विष्णु (बल) का वास होता है। ऐसे में किसी अन्य का चेहरा देखने के बजाए अपनी हथेली देखना शुभ माना जाता है जिससे व्यक्ति पर लक्ष्मी, सरस्वती और विष्णु भगवान की कृपा बनी रहे।
क्या है कर दर्शन मंत्र और उसका अर्थ
सुबह उठकर अपनी हथेली को देखते समय एक खास मंत्र भी पढ़ा जाता है जिसे कर दर्शन मंत्र कहा जाता है। आप जान ले कि वो कौन सा चमत्कारी मंत्र है जो आपकी किस्मत को चमका सकता है।
कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती।
करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्॥
इस मंत्र को पढ़ने का धार्मिक दृष्टि व लाभ है। माना जाता है कि यह मंत्र प्रतिदिन सुबह पढ़ने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। जीवन में धन, ज्ञान और बल की प्राप्ति होती है। नकारात्मक विचारों से मुक्ति और मानसिक शांति मिलती है। ऐसे में हर व्यक्ति के लिए कर दर्शन करना और खास मंत्र को पढ़ना जरूरी है।



Click it and Unblock the Notifications











