Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Braj Holi 2025: कब खेली जाएगी लठमार होली, नोट करें ब्रज के प्रमुख उत्सवों की डेट
Braj Holi 2025 Schedule: ब्रज की होली विश्वभर में प्रसिद्ध है, जहां यह रंगोत्सव 40 दिनों तक चलता है। इसकी शुरुआत बसंत पंचमी से होती है। मथुरा, वृंदावन, बरसाना और गोकुल में होली केवल रंगों से नहीं, बल्कि फूलों, लड्डू और लठमार होली से भी मनाई जाती है। भक्त यहां राधा रानी और बांके बिहारी जी के साथ होली खेलते हैं, जो उनके लिए एक दिव्य अनुभव होता है।
यहां लड्डूमार, लठमार और फूलों की होली सहित कई परंपराएं निभाई जाती हैं। यदि आप ब्रज की होली में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, तो यहां हम आपको बताएंगे कि कब और कौन-सी होली खेली जाएगी।

ब्रज की होली की मुख्य तिथियां
- 12 फरवरी 2025 को माघ पूर्णिमा के दिन द्वारकाधीश मंदिर में होली का डांढ़ा गाड़ा जाएगा, जिससे यहां होली की शुरुआत होगी।
- 28 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बरसाना के श्री राधारानी मंदिर में रंगोत्सव मनाया जाएगा।
- 7 मार्च 2025 को नंदगांव में फाग आमंत्रण उत्सव होगा, जिसमें सखियों को होली खेलने के लिए न्योता दिया जाएगा। इसी दिन बरसाना के श्री राधारानी मंदिर में लड्डू मार होली का आयोजन भी किया जाएगा।
- 8 मार्च 2025 को बरसाना में लठमार होली होगी।
- 10 मार्च 2025 को रंगभरी एकादशी के दिन बांके बिहारी मंदिर और श्री कृष्ण जन्मस्थान पर रंगभरी होली खेली जाएगी।
- 11 मार्च 2025 को गोकुल के रमणरेती में होली का उत्सव मनाया जाएगा।
- 13 मार्च को होलिका दहन होगा।
- 14 मार्च को पूरे ब्रज में होली का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा।
- 15 मार्च को बलदेव में दाऊ जी का हुरंगा मनाया जाएगा।
- 22 मार्च को वृंदावन में रंगनाथ जी मंदिर में होली का उत्सव होगा।
होली तिथि और मुर्हूत
वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह की पूर्णिमा की तिथि 13 मार्च 2025 को सुबह 10:35 बजे शुरू होगी और 14 मार्च 2025 को दोपहर 12:23 बजे समाप्त होगी। इस प्रकार, 13 मार्च को होलिका दहन मनाया जाएगा और अगले दिन, 14 मार्च को होली का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
