Latest Updates
-
पंजाब की पहली महिला ड्राइवर और पायलट थीं शेफ विकास खन्ना की मां बिंदु खन्ना, राजीव गांधी के साथ ली थी ट्रेनिंग -
बारिश के मौसम में भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान -
Sapne Me Aam Dekhna: सपने में आम दिखना शुभ या अशुभ? जानें इसका मतलब -
अब WhatsApp पर ही आसानी से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस -
Birthday Special: पड़ोसन को घर से भगा ले गए थे सौरव गांगुली, फिर दोबारा करनी पड़ी थी शादी -
Varalakshmi Vrat 2026: कब रखा जाएगा वरलक्ष्मी व्रत? नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
बारिश में बनाएं गर्मागर्म प्याज के पकौड़े और खट्टी-मीठी इमली की चटनी, जानें आसान रेसिपी -
Sawan 2026: 4 या 5? इस बार सावन में पड़ेंगे कितने सोमवार, देखें व्रत की पूरी लिस्ट -
बारिश के मौसम में क्यों बढ़ जाता है जोड़ों और घुटनों का दर्द? जानें इसके पीछे के 5 कारण -
शरीर में दिखने वाले ये 7 लक्षण हो सकते हैं डायबिटीज की शुरुआत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
Buddha Purnima 2025 date: 11 या 12 मई कब हैं बुद्ध पूर्णिमा, यहां जाने सही तिथि और शुभ मुहूर्त
Buddha Purnima 2025 : बुद्ध पूर्णिमा का पर्व हिंदू और बौद्ध दोनों समुदायों के लिए अत्यंत पावन और श्रद्धा से जुड़ा हुआ दिन है। यह दिन न केवल भगवान गौतम बुद्ध के जन्म की स्मृति में मनाया जाता है, बल्कि यही वह दिन है जब उन्हें बोधगया में बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और उन्होंने महापरिनिर्वाण भी इसी दिन प्राप्त किया था। अत: यह दिन उनके जीवन की तीनों महत्वपूर्ण घटनाओं का प्रतीक है।

बुद्ध पूर्णिमा 2025 में कब है?
पंचांग के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा 2025 में वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 11 मई, रविवार को रात्रि 8:01 बजे से होगा और यह तिथि समाप्त होगी 12 मई, सोमवार को रात्रि 10:25 बजे।
उदया तिथि को मान्यता देने के चलते बुद्ध पूर्णिमा का पर्व 12 मई 2025, सोमवार को मनाया जाएगा। इस वर्ष, भगवान बुद्ध की 2587वीं जयंती मनाई जाएगी।
शुभ मुहूर्त व योग
इस वर्ष बुद्ध पूर्णिमा पर वरियान और रवि योग का अत्यंत शुभ संयोग बन रहा है।
रवि योग: सुबह 5:32 बजे से 6:17 बजे तक
भद्रावास योग: सुबह 9:14 बजे तक
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन योगों में पवित्र नदियों में स्नान, दान और भगवान बुद्ध व विष्णु की पूजा अत्यंत फलदायी मानी जाती है।
बुद्ध पूर्णिमा का महत्व
भगवान बुद्ध को भगवान विष्णु का नवां अवतार माना गया है। यह दिन शांति, करुणा, अहिंसा और सत्य की शिक्षा को आत्मसात करने का अवसर प्रदान करता है। इस दिन ध्यान, साधना और परोपकार का विशेष महत्व है। भगवान बुद्ध की शिक्षाएं आज भी मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं। बुद्ध पूर्णिमा पर किया गया स्नान-दान, ध्यान और सेवा कार्य न केवल पुण्यफल प्रदान करता है बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक उन्नति का भी मार्ग प्रशस्त करता है।



Click it and Unblock the Notifications