Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Buddha Purnima Quotes In Hindi: बुद्ध पूर्णिमा के पावन मौके पर प्रियजनों के साथ शेयर करें उनके विचार
Buddha Purnima Quotes In Hindi: बुद्ध जयंती, जिसे बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है, बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह भगवान गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति (बोधि), और महापरिनिर्वाण (मृत्यु) का स्मरण करता है।
यह पर्व वैशाख माह की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है, जो आमतौर पर अप्रैल या मई के महीने में आता है। बुद्ध पूर्णिमा 2024 की तिथि और मुहूर्त के साथ जानते हैं गौतम बुद्धा के प्रेरक विचारों के बारे में।

बुद्ध जयंती का महत्व (Buddha Jayanti Importance in Hindi)
भगवान बुद्ध का जन्म: गौतम बुद्ध का जन्म लुंबिनी (वर्तमान नेपाल) में एक शाक्य राजकुमार के रूप में हुआ था। उनका जन्म इस दिन विशेष रूप से मनाया जाता है क्योंकि वे बौद्ध धर्म के संस्थापक और प्रमुख प्रेरणा स्रोत हैं।
ज्ञान प्राप्ति: इसी दिन गौतम बुद्ध को बोधगया में बोधि वृक्ष के नीचे ध्यान करते हुए ज्ञान प्राप्त हुआ था। यह घटना बौद्ध धर्म में बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उनके सत्य की खोज और ज्ञान की प्राप्ति का प्रतीक है।
महापरिनिर्वाण: भगवान बुद्ध ने कुशीनगर (वर्तमान उत्तर प्रदेश, भारत) में इसी दिन महापरिनिर्वाण प्राप्त किया था, जिससे वे संसार के सभी दुखों से मुक्त हो गए थे।
बुद्ध पूर्णिमा 2024 की तिथि एवं शुभ मुहूर्त (Buddha Purnima 2024 Date and Timings)
हिंदू पंचांग के मुताबिक बुद्ध पूर्णिमा का पावन पर्व 22 मई दिन बुधवार 2024 सायं काल 6:47 पर प्रारंभ होगा। वहीं इसके अगले दिन यानी 23 मई दिन गुरुवार सायं काल 7:22 पर इसकी समाप्ति होगी। हिंदू पंचांग के मुताबिक बुद्ध पूर्णिमा का पावन पर्व मुख्य रूप से 23 मई 2024 को मनाया जाएगा।
गौतम बुद्ध के अनमोल विचार (Buddha Purnima Quotes In Hindi)

1. "स्वास्थ्य सबसे बड़ा उपहार है, संतोष सबसे बड़ी संपत्ति है, निष्ठा सबसे अच्छा संबंध है।"
2. "तीन चीजें लंबे समय तक छिपी नहीं रह सकतीं: सूर्य, चंद्रमा और सत्य।"

3. "आप चाहें जितनी किताबें पढ़ लें, कितने भी अच्छे प्रवचन सुन लें, उनका कोई फायदा नहीं होगा, जब तक कि आप उनको अपने जीवन में नहीं अपनाते।"
4. "मन ही सब कुछ है। आप जो सोचते हैं, वही बनते हैं।"

Gautam Budhha Inspirational Thoughts in Hindi
5. "अतीत में मत जियो, भविष्य के सपने मत देखो, वर्तमान क्षण पर ध्यान केंद्रित करो।"
6. "बिना सेहत के जीवन जीवन नहीं है, बस पीड़ा की एक स्थिति है- मौत की छवि है।"

7. "घृणा को घृणा से खत्म नहीं किया जा सकता है, बल्कि इसे प्रेम से ही खत्म किया जा सकता है जो की एक प्राकृतिक सत्य है।"
Happy Buddha Jayanti 2024 Wishes Quotes in Hindi
8. "आपके पास जो कुछ भी है, उसे बढ़ा-चढ़ा कर मत बताइए और ना ही दूसरों से ईर्ष्या कीजिए।"

9. "स्वास्थ्य सबसे बड़ा उपहार है, संतोष सबसे बड़ा धन है, वफ़ादारी सबसे बड़ा संबंध है।"
10. "नफरत से नफरत कभी खत्म नहीं हो सकती। नफरत को केवल प्यार द्वारा ही समाप्त किया जा सकता है. यह एक प्राकृतिक सत्य है।"
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
