Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Budhwar Shopping Rules: बुधवार के दिन इन चीजों की खरीदारी की है मनाही, शॉपिंग पर जाने से पहले देखें लिस्ट
भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए बुधवार का दिन सबसे उत्तम माना गया है। सप्ताह का ये दिन गणपति भगवान को ही समर्पित है। बुधवार को उनके पूजन से जीवन में चल रहे सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।
वहीं यदि भगवान गणेश किसी जातक से नाराज हो जाते हैं तो बनते हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं। यही वजह है कि किसी भी काम की शुरुआत से पहले प्रथम पूजनीय गणेश जी की आज्ञा और आशीर्वाद लिया जाता है।

वहीं ज्योतिष शास्त्र में बुध देव एक महत्वपूर्ण ग्रह हैं। कुंडली में बुध के मजबूत रहने से जातक को वाणी, ज्ञान, धन, बुद्धि व व्यापार का लाभ मिलता है। बुधवार के दिन कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें करने से बचने की सलाह दी जाती है ताकि भगवान गणेश और बुध देव नाराज न हों। बिना देर किये इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि बुधवार के दिन किन चीजों की खरीदारी से बचना चाहिए और भाग्य मजबूत करने के लिए कौन सी चीजें खरीदनी चाहिए।
बुधवार को क्या नहीं खरीदना चाहिए
जानकारों के मुताबिक बुधवार के दिन व्यक्ति को पालक, सरसों का साग, हरा धनिया, हरी मिर्च, पपीता, अमरूद, नमकपारा, हरी मूंग, साबूत मूंग की दाल की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। बुधवार के दिन बर्तन, एक्वेरियम और दवा नहीं खरीदनी चाहिए। हरा रंग बुध ग्रह से संबंधित है इसलिए बुधवार को इन चीजों की खरीदारी से नकारात्मक मिलते हैं। जातक मानसिक रूप से परेशान हो सकता है और स्वयं में आत्मविश्वास की कमी भी महसूस कर सकता है।
इस दिन बालों से जुड़ा कोई भी सामन खरीदने से बचें। नए जूते या कपड़ों की खरीदारी से भी परहेज करें। जानकारों के मुताबिक बुधवार के दिन दूध से बनने वाले मिष्ठान खीर, रबड़ी आदि भी घर पर न बनाएं। यह भी सलाह दी जाती है कि बुधवार के दिन शादीशुदा पुरुष ससुराल न जाए। साथ ही इस दिन घर की बहन-बेटियों को किसी भी तरह का निमंत्रण न भेजें।
बुधवार के दिन क्या खरीदना शुभ होता है?
भगवान गणेश बुद्धि के देवता हैं। इस दिन पढ़ने लिखने का सामान जैसे कॉपी, किताब, स्टेशनरी आदि खरीदना शुभ होता है। सोना, चांदी, ज्वेलरी आदि खरीदने के लिए बुधवार का दिन शुभ है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
