Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Kajari Teej 2025 Vrat During Periods: पीरियड्स में कजरी तीज का व्रत रख सकते हैं या नहीं? यहां मिलेगा जवाब
Kajari Teej 2025 Vrat During Periods: कजरी तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद पावन और महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और वैवाहिक सुख के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और मां पार्वती व भगवान शिव की पूजा करती हैं। इस साल 12 अगस्त 2025, दिन मंगलवार को कजरी तीज का व्रत है। महिलाएं इस व्रत को रखने के लिए बहुत उत्साहित होती हैं।
लेकिन सवाल तब उठता है कि कजरी तीज के दिन महिला को पीरियड्स हो जाए को क्या ऐसे में व्रत रखना और पूजा करना सही है या नहीं? आइए जानते हैं कि कजरी तीज पर पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें और क्या न करें?

क्या कहते हैं शास्त्र
हिंदू परंपरा और शास्त्रों के अनुसार, माहवारी के दौरान मंदिर में प्रवेश, मूर्ति स्पर्श और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने पर रोक है। इसका कारण धार्मिक पवित्रता के नियम बताए गए हैं, जो सदियों से चले आ रहे हैं। आज भी कई घरों में इस नियम को माना जाता है। खासकर हिंदू धर्म में इस परंपरा को माना और निभाया जाता है।
कजरी तीज पर व्रत रखें या नहीं?
ऐसे में सवाल ये उठता है कि 12 अगस्त को आने वाली कजरी तीज व्रत के दिन या उससे पहले पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? व्रत को निभाएं य बीच में ही छोड़ दें? अगर माहवारी के दौरान भी आप कजरी तीज का व्रत निभाना चाहती हैं, तो आप पूजा स्थान पर बिना मूर्ति को छुए मंत्र जाप, ध्यान और व्रत का संकल्प कर सकती हैं। जल या हल्का फलाहार लेकर भी व्रत निभाना एक विकल्प है, ताकि आस्था भी बनी रहे और सेहत पर असर न पड़े।

क्या कहता है विज्ञान?
दरअसल, विज्ञान में भी पीरियड्स के दौरान व्रत न रखने की सलाह दी जाती है। इसके पीछे की वजह ये है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ मानते हैं कि पीरियड्स के दौरान शरीर को ज्यादा आराम और पोषण की जरूरत होती है, इसलिए निर्जल व्रत रखना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। हालांकि ये भी कहा जाता है कि मासिक धर्म के दौरान अगर आपका शरीर इस बात की इजाजत देता हो तो आप व्रत रख सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
