Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Chaitra Navratri 2023 Shopping: शुरू होने वाले हैं नवरात्र, दुर्गा माता की कृपा पाने के लिए घर ले आएं ये सामान
जल्द ही हिन्दू धर्म के महत्वपूर्ण पर्व चैत्र नवरात्रों की शुरुआत होने जा रही है। इसी दिन से हिन्दू नववर्ष का भी शुभारंभ होगा जिसके उपलक्ष्य में गुड़ी पड़वा का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।
नवरात्रि के नौ दिनों में भक्त पूरी श्रद्धा और विधि विधान से मां दुर्गा के नौ रूपों की अराधना करते हैं। दुर्गा माता की पूजा के दौरान पूरी विधि का पालन करते हैं और पूजा की प्रक्रिया से संबंधित सभी चीज़ों को घर लाते हैं।

कई भक्त नौ दिनों तक ज्वार भी बोते हैं और पूरे विधान से उससे जुड़े नियमों का पालन करते हैं। नवरात्रि के दिनों में पूजा के लिए किन ज़रूरी चीज़ों की आवश्यकता होती हैं और कौन सी वस्तुओं को आप घर लाकर सुख समृद्धि बढ़ा सकते हैं जानते हैं आगे। ये रही नवरात्रि की शॉपिंग लिस्ट और कहाँ से शॉपिंग कर सकते हैं उसकी पूरी जानकारी-

इन बाजारों से करें खरीददारी
दिल्ली की कई मार्केट्स नवरात्रि की खरीददारी के लिए एकदम उपयुक्त जगह हैं। दिल्ली की सदर बाज़ार मार्केट, लाजपत नगर बाज़ार, पहाड़गंज बाज़ार और करोल बाग़ मार्किट में नवरात्रों से जुड़े सभी ज़रूरी सामान की कम दामों में शॉपिंग की जा सकती है। यहां पूजा के साथ-साथ सजावट का सामान भी ठीक दामों पर उपलब्ध हो जाता है।
श्रृंगार का सामान लाएं घर
शृंगार का सामान नवरात्रि में बहुत महत्वपूर्ण होता है। शृंगार का सामान ना केवल मां दुर्गा को चढ़ाया जाता है बल्कि विवाहित महिलाएं भी नवरात्र में अपने लिए शृंगार का नया सामान खरीदती हैं। शृंगार का सामान खरीदने से दाम्पत्य जीवन सुखी गुज़रता है।

घर लाएं श्री यंत्र और पीतल का हाथी
नवरात्रि के दिनों में घर में श्रीयंत्र लाना चाहिए। यह यंत्र माता लक्ष्मी से संबंधित होता है। घर पर यह यंत्र लाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इससे घर की आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं और समृद्धि आती है।
पीतल का हाथी
इसके साथ ही नवरात्रि के पहले शुभ दिन पीतल का हाथी घर लाना बेहत शुभ माना जाता है। हाथी को शक्ति और शुभता का प्रतीक माना जाता है। घर में पीतल के हाथी लाने से परेशानियां दूर होती हैं और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और स्नेह बढ़ता है।

चांदी का सिक्का खरीदें
पूजा में चांदी के सिक्कों का विशेष महत्व होता है। दिवाली की पूजा हो, सत्यनारायण की कथा या फिर नवरात्रि में मां दुर्गा की अराधना, सभी में चांदी का सिक्का पूजा में शामिल करना शुभ माना जाता है। मां लक्ष्मी की आकृति बनी हुई सिक्के को नौ दिनों तक नवरात्रि की पूजा में शामिल करें और फिर उसे घर के धन रखने के स्थान पर रख दें। इससे माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications