Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
Navratri Fasting Rules: चैत्र नवरात्रि का रखा है व्रत तो जरूर जान लें इसके जरूरी नियम
Chaitra Navratri 2024 Fasting Rules: हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व बहुत ही खास होता है। चैत्र नवरात्र का पर्व माँ दुर्गा को समर्पित है। इस दौरान माता दुर्गा भवानी के नौ रूपों की विशेष विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि जो उपासक इस व्रत को सही नियम से रखते हैं तो माँ दुर्गा का आशीर्वाद सदैव बना रहता है। साथ ही जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है।
सनातन धर्म में सबसे महत्वपूर्ण नवरात्रि को माना गया है। यह देवी उपासक के लिए बहुत खास होता है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व पूरे देश भर में बड़ी ही धूमधाम तथा हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता हैं। इस पावन पर्व में लोग माँ दुर्गा के आशीर्वाद के लिए विधि विधान से व्रत रखते हैं। उनके नौ अलग-अलग रूपों की पूजा अर्चना करते हैं।
इस वर्ष नवरात्रि का पर्व 9 अप्रैल दिन मंगलवार से प्रारंभ हो गया है। ऐसे में आइए जान ले इस पर्व से जुड़े नियमों को विस्तारपूर्वक-

नवरात्र में इन बातों का रखें ध्यान (Navratri Me Kya Kare Aur Kya Na Kare)
• उपासक नवरात्रि के दौरान सूर्योदय से पहले उठकर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें।
• नौ दिनों में व्यक्तियों को मास मदिरा तथा किसी प्रकार के नशा का सेवन नहीं करना चाहिए।
• नवरात्रि के दौरान शेविंग कराने, बाल कटाने तथा नाखून काटने से वंचित रहना चाहिए यह बहुत अशुभ माना जाता है।
• इस दौरान उपासक कुट्टू, सिंघाड़े का आटा, दूध, साबूदाना, आलू और फलों आदि का सेवन कर सकते हैं।
• माता की नवरात्रि के दौरान सरसों का तेल और तिल का तेल सेवन करने से वंचित रहना चाहिए। हालांकि इस स्थिति में घी या मूँगफली का तेल उपयोग में लाया जा सकता है।
• उपासक को दिन में सोने से परहेज करना चाहिए।
• साधक को सदैव साफ सुथरा वस्त्र धारण करने चाहिए और चमड़े से निर्मित वस्तुओं से दूर रखनी चाहिए। इसके साथ ही काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।
• बच्चों ,गर्भवती महिलाओं तथा गंभीर बीमारी से पीड़ित एवं बुजुर्गों को उपवास नहीं रखना चाहिए।
• नवरात्रि के इन नौ दिनों में माँ दुर्गा भवानी की नौ अलग-अलग स्वरूपों की विशेष विधि विधान से पूजा अर्चना करनी चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
