Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
Chaitra Navratri 2024 Date: जानें कब से शुरू हैं चैत्र नवरात्रि प्रारंभ, इस वर्ष क्या होगी माता की सवारी
Chaitra Navratri 2024 Kab Se Hai: सनातन धर्म में नवरात्रि का बहुत ही ख़ास महत्व होता है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों का पूजन किया जाता है। हिन्दू धर्म में दो मुख्य नवरात्रि होती है - चैत्र और शारदीय नवरात्रि। फाल्गुन माह के बाद चैत्र माह में चैत्र नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष 9 अप्रैल, मंगलवार के दिन से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होगी।
चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन रामनवमी का त्यौहार मनाया जाता है। इन नौ दिनों के दौरान मां दुर्गा के नौ शक्तिशाली रूपों की सच्चे मन से आराधना की जाती हैं जो भक्तों को शक्ति व सुख की प्राप्ति कराती हैं। पेश हैं इस वर्ष की चैत्र नवरात्रि की तिथि की शुरुआत, शुभ मुहूर्त, और नौ दिनों के पूजा महत्व के बारे में विस्तार से -

चैत्र नवरात्रि 2024 की शुरुआत
सनातन धर्म के पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 8 अप्रैल, सोमवार को रात को 11:08 बजे से प्रारंभ होकर 9 अप्रैल दिन मंगलवार को रात 8:30 बजे पर समाप्ति होगी। उदया तिथि के अनुसार चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल को प्रारंभ होगी।
नवरात्री के प्रथम दिन कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त -
9 अप्रैल दिन मंगलवार से चैत्र नवरात्र प्रारंभ होगी। कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 9 अप्रैल को सुबह 06:11 बजे से 10:23 बजे तक रहेगा। वहीं 9 अप्रैल को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:03 बजे से 12:54 बजे तक रहेगा।
चैत्र नवरात्र के पावन पर्व पर घोड़े पर सवार होकर आएगी दुर्गा मां -
इस बार चैत्र नवरात्र के पावन पर्व पर मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आएगी। मंगलवार के शुभ दिन में चैत्र नवरात्र के प्रारंभ होने से इस वर्ष मां भवानी का वाहन घोड़ा होगा। नवरात्रि के पावन पर्व पर 9 दिनों तक व्रत रखने वालों के लिए कुछ नियम होते हैं। इन नौ दिनों में उपासक मां भवानी के नौ स्वरूपों को उनके मनचाहा एवं पसंदीदा भोजन का भोग लगाकर आशीर्वाद पाया जा सकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications