Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
Chaitra Navratri 2024 Puja Samagri: चैत्र नवरात्रि की पूजा से लेकर माता के श्रृंगार तक, देखें सामग्री की लिस्ट
Chaitra Navratri 2024 Puja Samagri: दुर्गा माता के भक्तों के लिए नवरात्रि का समय किसी उत्सव से कम नहीं होता है। चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा भवानी की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। साथ ही कई भक्त पूरे नौ दिन का व्रत भी करते हैं। लोगों की आस्था है कि ऐसा करने से साधक को सुख शांति समृद्धि तथा संपत्ति की प्राप्ति होती है।
देवी दुर्गा की पूजाके लिए कई तरह के सामान की भी जरूरत पड़ती है जिसमें पूजा सामग्री के साथ साथ उनके श्रृंगार का सामान भी होता है। यदि आप नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा के लिए किसी भी तरह की रुकावट नहीं चाहते हैं तो पहले से ही सब सामान आप एकत्र कर लें। आपकी सुविधा के लिए हम यहां चैत्र नवरात्रि की पूजा में लगने वाले सामान और मात के शृंगार सामग्री की लिस्ट लेकर आये हैं।
चैत्र नवरात्र 2024 की तिथि और मुहूर्त (Chatra Navratri 2024 Ghatsthapana Ka Muhurat)

हिंदू पंचांग के मुताबिक चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि 8 अप्रैल दिन सोमवार को रात्रि 11:51 में प्रारंभ होगी। इसका समापन दिन 9 अप्रैल दिन मंगलवार को रात्रि 08:29 में होगा। ऐसे में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल से होगी और 17 अप्रैल को रामनवमी मनाई जाएगी।
चैत्र घटस्थापना मंगलवार, अप्रैल 9, 2024 को
घटस्थापना मुहूर्त - 06:02 ए एम से 10:16 ए एम
अवधि - 04 घण्टे 14 मिनट्स
घटस्थापना अभिजित मुहूर्त - 11:57 ए एम से 12:48 पी एम
अवधि - 00 घण्टे 51 मिनट्स
चैत्र नवरात्रि 2024 की पूजन सामग्री लिस्ट (Chaitra Navratri 2024 Puja Samagri List)
चैत्र नवरात्रि के लिए मां दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर, आसन, चौकी में बिछाने के लिए लाल रंग का वस्त्र, बंदनवार, सोलह श्रृंगार (बिंदी ,चूड़ी, तेल, कंघी,दर्पण ) इत्यादि, थोड़ी पीसी हुई हल्दी, चौकी, मौली, रोली, कमलगट्टा, शहद, शक्कर, सिंदूर, पान, सुपारी, लौंग, बताशा, हल्दी की गांठ, नैवेद्य, जावित्री, नारियल जटा वाला, सूखा नारियल, पंचमेवा, गंगाजल, नवग्रह पूजन के लिए चावल, पूजन के लिए थाली, दीपक, घी, अगरबत्ती, वस्त्र, दही, दूध इत्यादि।
दुर्गा माता के लिए श्रृंगार की लिस्ट (Durga Mata Ka 16 Shringar)
चैत्र नवरात्र के पावन पर्व पर मां दुर्गा का श्रृंगार जरूर करना चाहिए। इसके लिए आप लाल चुनरी ,लाल चूड़ियां, बिछिया, इत्र, चोटी, गले के लिए मंगलसूत्र या माला, पायल, नेल पेंट, लिपस्टिक, सिंदूर, बिंदी, काजल, मेहंदी, महावर, शीशा, चोटी के लिए बैंड, नथनी, गजरा, मांग टीका, कान की बाली, कंघी, शीशा इत्यादि जरूर लाएं। आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
